फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Damage caused to Maharana Pratap's picture

Noida News: महाराणा प्रताप के चित्र को पहुंचाई क्षति

Sun, 25 Jun 2023 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
Damage caused to Maharana Pratap's picture
महाराणा प्रताप के चित्र को पहुंचाई क्षति
विज्ञापन

ग्रामीणों में रोष, पुलिस ने बोर्ड को सही कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की नाकाम कोशिश की। कानपुर गांव के बाहर लगे महाराणा प्रताप के चित्र को क्षति पहुंचाई गई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और क्षतिग्रस्त बोर्ड को सही कराया। एहतियातन गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

कानपुर गांव के बाहर लगे बोर्ड पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और जय राजपूताना गढ़ लिखा है। इसी बोर्ड पर महाराणा प्रताप का चित्र भी बनाया गया है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि महाराणा प्रताप के चित्र को कुरेदकर क्षति पहुंचाई गई है। इसके अलावा बोर्ड पर एक जाति को दबंग लिखा गया है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि बोर्ड सही करा दिया गया है। आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed