फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Daljit Singh of the city won gold in America

Noida News: शहर के दलजीत सिंह ने अमेरिका में जीता गोल्ड

Tue, 02 Sep 2025 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Daljit Singh of the city won gold in America
प्रतियोगिता 27 से 31 अगस्त तक अमेरिका में हुई आयोजित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के पावर लिफ्टर दलजीत सिंह ने अमेरिका में आयोजित एडब्ल्यूपीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 27 अगस्त से 31अगस्त तक अमेरिका में आयोजित हुई, जिसमें दुनिया के 14 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसके लिए भारत की ओर से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिनमें से दलजीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अपने नाम किया।



सेक्टर 63 निवासी दलजीत सिंह ने 303 किलोग्राम स्क्वाट, 270.5 किलोग्राम डेड लिफ्ट और 150 किलोग्राम बेंच प्रेस उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि भारत सहित अल्जीरिया, आर्मेनिया, कनाडा, फिनलैंड, इटली, रूस समेत अन्य देशों के खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

परिवार और शहर में खुशी का माहौल
दलजीत सिंह की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, कोच और खेल प्रमियों ने खुशी जाहिर की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में परचम लहरा चुके धर्मपाल सिंह ने भी कहा, दलजीत की इस जीत से पूरे शहर में खुशी का माहौल है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फलक पर भारत का नाम रोशन किया है। इनसे प्रेरणा लेकर युवा खेलों के माध्यम से देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। दलजीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और साथियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed