फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dalit family assaulted by miscreants, case filed against four

Noida News: दलित परिवार के साथ दबंगों ने की मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज

Sat, 01 Nov 2025 09:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 01 Nov 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Dalit family assaulted by miscreants, case filed against four
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुना सिटी। जेवर के रोही गांव निवासी दलित परिवार के साथ गांव के युवकों ने मारपीट की। महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता शेर सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह बाहर गए था। घर पर पत्नी मोहिनी और बेटी शशि थीं। तभी गांव निवासी अवनीश, विकास, विक्की और हर्ष ने घर में घुसकर मोहिनी और बेटी शशि के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। मारपीट में मां-बेटी घायल हो गईं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शेर सिंह ने पुलिस से अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed