फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dadri bus stand under Secunderabad depot, passengers troubled due to chaos

Noida News: सिकंदराबाद डिपो के अधीन दादरी बस स्टैंड, अव्यवस्था से यात्री परेशान

Thu, 07 May 2026 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Dadri bus stand under Secunderabad depot, passengers troubled due to chaos
दादरी बस स्टैंड का संचालन स्थानीय स्तर पर कराने और बसों की संख्या बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी बस स्टैंड का संचालन बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद डिपो से होने के कारण गौतमबुद्धनगर के अधिकारियों का यहां सीधा नियंत्रण नहीं है। इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। बसों की अनियमितता, समय पर संचालन न होने और यात्रियों की सुविधाओं की कमी के चलते बस स्टैंड पर अव्यवस्था बनी रहती है। कई बार चालक बसों को बाइपास से निकालकर ले जाते है।

यात्रियों का कहना है कि कई रूटों पर बसें समय से नहीं मिलतीं। कई बार बसें स्टैंड पर न आकर सड़क से ही निकल जाती हैं। बस स्टैंड पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी का असर यात्रियों पर पड़ रहा है। यात्रियों ने दादरी बस स्टैंड का संचालन स्थानीय स्तर पर कराने और बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

- जल्द ही दादरी बस स्टैंड के नए भवन का निर्माण होने के बाद कुछ बसों का संचालन यहां से किया जाएगा। -दिनेश कुमार, एआरएम सिकंदराबाद डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article