फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cyber fraud

Noida News: निवेश के नाम झांसा देकर जालसाजों ने रिटायर्ड कर्नल से 1.04 करोड़ की ठगी की

Thu, 18 Sep 2025 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
निवेश के नाम झांसा देकर जालसाजों ने रिटायर्ड कर्नल से 1.04 करोड़ की ठगी की
विज्ञापन

- व्हाट्स एप ग्रुप में ट्रेनिंग देकर ठगी की, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर सेवानिवृत कर्नल व उनकी पत्नी से 1.04 करोड़ की ठगी कर ली। जालसाजों ने व्हाट्स एप ग्रुप में ट्रेनिंग देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। जब पीडि़त को ठगी का अहसास हुआ, तब पुलिस से शिकायत की। अब इस मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा निवासी एक बुजुर्ग सेवानिवृत कर्नल हैं। वह 1 मई को फेसबुक पर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का वीडियो देख रहे थे। इसके बाद इसके नीचे आ रहे लिंक पर क्लिक किया तब वह एक व्हाट्स एप ग्रुप में जुड़ गए। इस ग्रुप में जालसाजों ने कर्नल और उनकी पत्नी को फर्जी ट्रेंनिंग दी। दो स्टॉक कंपनियों के बारे में जानकारी दी गई। जालसाजों ने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों की कमाई करने की बात कही। इसके बाद दोनों पति-पत्नी जालसाजों के झांसे में आ गए और 8 मई को कंपनी में रजिस्ट्रेशन कर दिया।
विज्ञापन


4 करोड़ रुपये मुनाफे की दी जानकारी
दंपती ने बताया कि पहली किस्त 25 हजार रुपये निवेश कर ट्रेडिंग शुरू की और 32 लाख रुपये निवेश किए तो उन्हें फर्जी ऐप पर 4 करोड़ रुपये मुनाफा होने की जानकारी दी गई। इसी रुपये को निकालने में उनसे कई प्रकार के टैक्स जमा करने के लिए कहा गया और पीड़ित ने झांसे में आने के बाद 1.4 करोड़ रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ में जुड़ी हुई थी। इसके बाद और भी रकम की मांग की गई तब पीडि़त को ठगी का अहसास हुआ। कर्नल ने पुलिस को बताया कि निवेश की रकम को उनकी पत्नी ने एक बार निकाला लेकिन जब दोबारा निकालने का प्रयास किया तो टैक्स की मांग की जाने लगी। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed