फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CVC begins probe into corruption at Kejriwal's bungalow

Noida News: सीवीसी ने शुरू की केजरीवाल के बंगले में भ्रष्टाचार की जांच

Thu, 18 Sep 2025 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
CVC begins probe into corruption at Kejriwal's bungalow
-विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता कीं दो शिकायतें आयोग में हैं दर्ज
विज्ञापन

-नियम दरकिनार कर 20 करोड़ की बर्बादी का लगाया है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास में कथित अनियमितताओं और जनता के पैसे की बर्बादी मामले में केंद्रीय सतर्कता आयोग(सीवीसी) ने जांच शुरू कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गैरकानूनी निर्माण, पर्यावरण नियमों की अनदेखी और करदाताओं के धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। बाथरूम और पर्दों पर भारी-भरकम खर्च से करीब 20 करोड़ रुपये की बर्बादी का भी खुलासा किया है।

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष और तत्कालीन विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने सिविल लाइन्स 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में हुई गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय सतर्कता आयोग में दो शिकायतें दर्ज की हैं। पहली शिकायत 14 अक्टूबर 2024 को दर्ज की गई थी, जिसमें विजेंद्र गुप्ता ने बताया है कि राजपुर रोड पर आठ सरकारी फ्लैटों को बिना अनुमति तोड़ा गया और फ्लैग स्टाफ रोड पर दो बंगलों 8 ए और 8 बी को जोड़कर बिना कानूनी मंजूरी के 8 एकड़ में बड़ा परिसर बनाया गया। इसकी निविदाएं संशोधन और बदलाव के नाम पर निकाली गईं, लेकिन हकीकत में नया भवन बनाया गया, जो भवन नियमों का खुला उल्लंघन है।
विज्ञापन


पर्यावरण की अनदेखी का भी जिक्र
इसके अलावा शिकायत में पर्यावरण नियमों की अनदेखी का जिक्र है। कई पेड़ बिना अनुमति काटे गए और 19,700 पेड़ों के बदले पौधरोपण नहीं किया गया। जमीन के उपयोग और निर्माण क्षेत्र की सीमा का भी दुरुपयोग किया गया, जिससे पर्यावरण और भवन नियमों का गंभीर उल्लंघन हुआ। इसमें विजेंद्र गुप्ता ने आयोग से जल्द और गहन जांच की मांग की थी। इस पर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के मुख्य सतर्कता अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है, जो अब आयोग के पास विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के पैसे की बर्बादी का मुद्दा उठाया
इस मामले में दूसरी शिकायत 21 अक्टूबर 2024 को हुई है, जिसमें विजेंद्र गुप्ता ने आवास के नवीकरण में जनता के पैसे की बर्बादी का मुद्दा उठाया। इसमें बताया गया कि बाथरूम की सैनिटरी फिटिंग्स पर 15 करोड़ रुपये और खिड़कियों के पर्दों पर 4-5.6 करोड़ रुपये खर्च किए गए। विजेंद्र गुप्ता ने इसे करदाताओं के धन का दुरुपयोग और जनता की जरूरतों को नजरअंदाज कर विलासिता को तरजीह देने का मामला बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed