फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Customs duty on imported liquor from UK reduced by 50 percent in Noida due to FTA

अब जमेगा रंग: नोएडा में सस्ती मिलेगी यूके की शराब, ₹3290 तक कम हुई कीमत, असली बोतल की पहचान होगी ये

Sat, 03 Oct 2026 05:09 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 03 Oct 2026 05:09 PM IST
सार

भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच मुक्त व्यापार समझौता हुआ था। जो 15 जुलाई 2026 से पूरी तरह प्रभावी हो गया है। एफटीए के तहत कस्टम ड्यूटी 150 से घटकर 75 प्रतिशत रह गई हैं। इसका असर यूके से आने वाली शराब पर भी होगा। वहां से आने वाली शराब की कीमतें भी कम हो गई हैं। नई कीमतों के साथ शराब आना शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Customs duty on imported liquor from UK reduced by 50 percent in Noida due to FTA
मुक्त व्यापार समझौता 15 जुलाई से हुआ लागू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूनाइटेड किंगडम (यूके) के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) होने से शराब भी सस्ती हो गई हैं। यूके से आने वाली इंपोर्टेड शराब की कीमतें 20 रुपये से लेकर 3290 रुपये तक कम हो गई है। यूपी के आबकारी विभाग ने नई एमआरपी पर बिक्री की अनुमति भी दे दी है। अगले 10 दिन में यूके से आने वाली सभी ब्रांड की विदेशी मदिरा नई कीमतों के साथ सभी दुकानों पर उपलब्ध होगी। हालांकि पुराना स्टॉक खत्म होने व उसका प्रमाण पत्र देने के बाद ही नया स्टॉक मिलेगी।

विज्ञापन

मुक्त व्यापार समझौता 15 जुलाई से हुआ लागू
भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच मुक्त व्यापार समझौता हुआ था। जो 15 जुलाई 2026 से पूरी तरह प्रभावी हो गया है। एफटीए के तहत कस्टम ड्यूटी 150 से घटकर 75 प्रतिशत रह गई हैं। इसका असर यूके से आने वाली शराब पर भी होगा। वहां से आने वाली शराब की कीमतें भी कम हो गई हैं। नई कीमतों के साथ शराब आना शुरू हो गई है। यूपी के आबकारी विभाग ने भी अब तक 8 से 10 ब्रांड को नई कीमतों के साथ बिक्री की अनुमति भी दे दी हैं। जिले में बिकने वाली मुख्य-मुख्य शराब अनुमति के बाद उपलब्ध हो चुकी हैं। आबकारी विभाग के अफसरों का कहना है कि पुराना स्टॉक खत्म होने के बाद ही नई कीमत वाली इंपोर्टेड शराब को दुकानों पर दिया जाएगा। पुराना स्टॉक पुरानी कीमतों पर ही बेचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई बोतल पर लिखा होगा एफटीए
अफसरों ने बताया कि एफटीए के कारण यूके से आने वाली शराब सस्ती हो गई है। इसकी जानकारी उस बोतल पर भी लिखी होगी। बोतल पर एफटीए एएफएफआईएक्स लिखा होगा। यूके से आने वाली शराब कुल विदेशी शराब की बिक्री का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं। जॉनी वॉकर से लेकर शिवास रीगल सबसे ज्यादा बिकती हैं।

विज्ञापन

जिले में विदेशी शराब की कीमतों में यह होगा बदलाव
ब्रांड पुरानी कीमत नई कीमत
जॉनी वॉकर रेड लेबल, 750 एमएल 1910   1740
जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल 12 साल 750 एमएल 3080 2830
जॉनी वॉकर गोल्ड लेबल रिजर्व 750 एमएल 5090   4600
जॉनी वॉकर डबल ब्लैक लेबल 750 एमएल 3770 3370
जॉनी वॉकर ब्लू लेबल 750 एमएल   15400 14460
शिवास रीगल 12 साल, 750 एमएल 3000 2710
शिवास रीगल 25 साल, 700 एमएल 18070 14780
शिवास रीगल 18 साल, 750 एमएल 5600 4910
रॉयल सैल्यूट 700 एमएल 11490 9320
ग्लेनलेविट 12 साल, 700 एमएल 3710 3300
ग्लेनलेविट 18 साल, 700 एमएल       6800 5590

 

सरकार से नई एमआरपी स्वीकृत होने के बाद यूके की शराब दुकानों के लिए उपलब्ध है लेकिन पुराना स्टॉक खत्म होने के बाद ही नया स्टॉक मिलेगा। -सुबोध कुमार श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed