{"_id":"6a70cecd5e7870bec40d6c00","slug":"cunning-mobile-thief-arrested-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102172-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
-सुरक्षा गार्ड की नौकरी छूटने के बाद बना मोबाइल चोर
-यथार्थ अस्पताल की वेटिंग रूम से की थी चोरी
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 क्षेत्र में पुलिस ने रविवार शाम एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी पहले एक सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था लेकिन नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने चोरी को ही अपना पेशा बना लिया था। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस टीम ने प्रकाश हॉस्पिटल के नजदीक गंदे नाले के पास से एक युवक दीपक (19) निवासी गांव चूहड़पुर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाकों में घूमकर मोबाइल चोरी करता है। उसने तीनों मोबाइल 2 अगस्त को ही यथार्थ अस्पताल की वेटिंग रूम में सो रहे मरीजों के परिजनों के पास से चुराए थे। ब्यूरो