फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cultural programme in district.

Noida News: आस्था की राह में अव्यवस्थाओं का अंबार

Sun, 21 Sep 2025 12:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
cultural programme in district.
माता यशवंतरी देवी मंदिर।संवाद
पीलीभीत। पीलीभीत और पड़ोसी जिलों के श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक शहर के प्राचीन माता यशवंतरी देवी मंदिर की राह में अव्यवस्थाओं के रोड़े हैं। जगह-जगह उखड़ी सड़क, गंदगी, खराब नल और परिसर में जलभराव श्रद्धालुओं को दिक्कत देगा। नगरपालिका और प्रशासन की कागजी व्यवस्था नवरात्र की तैयारियों की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन

माता यशवंतरी देवी मंदिर शहर का सबसे प्राचीन मंदिर है। पंडित राजेश बाजपेयी के अनुसार नकटादाना चौराहे पर रहने वाले राक्षस का माता ने वध किया और मंदिर परिसर में विश्राम किया। मान्यता है कि उन्होंने मंदिर परिसर में जल ग्रहण किया था वो पात्र परिसर में स्थापित है। इस पात्र का जल ग्रहण करने से आंखों से संबंधित और शरीर के अन्य रोगों से निजात मिलती है। नवरात्र में जिले के साथ बरेली, शाहजहांपुर, खटीमा आदि के श्रद्धालु माता की आराधना करने पहुंचते हैं। रोजाना करीब दो हजार श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन

परिसर में लगे अधिकतर नल दे रहे दूषित पानी, रिबोर अब तक नहीं
मंदिर परिसर में करीब छह नल लगे हैं। एक नल पूरी तरह खराब है। एक नल गंदेे पानी में लगा है। अन्य नलों से दूषित पानी निकल रहा है। पुजारी राजेश बाजपेयी ने बताया कि चैत्र नवरात्र में नगरपालिका में नलों के रिबोर के संबंध में पत्र दिया था। करीब छह महीने बीतने के बाद भी नलों को सही नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिसर में जलभराव, जगह-जगह गंदगी का अंबार
सितंबर के पहले सप्ताह में हुई बारिश के बाद से मंदिर परिसर में गंदे पानी का जलभराव है। नगरपालिका के नालों का पानी गिरने से मंदिर परिसर का सरोवर भी भरा है। गंदे पानी से दुर्गंध उठ रही है। शारदीय नवरात्र शुरू होने में चंद घंटे का समय बचा है। नगरपालिका ने न तो पानी ही निकलवाया और न ही परिसर की सफाई कराई। परिसर में गंदगी की भरमार है।



मंदिर के दोनों मार्गों पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे
टनकपुर हाईवे से दो मार्ग यशवंतरी मंदिर के लिए जाते हैं। मुख्य मार्ग के बीच का हिस्सा धंसा हुआ है। जगह-जगह गड्ढे हैं। चौराहे पर बने गड्ढों में कई दिनों से गंदा पानी भरा है। किनारे पर कूड़े का ढेर लगा लगा है। यही हाल दूसरे मार्ग का है। इस मार्ग पर भी जगह-जगह गड्ढे नजर आते हैं। आस्था के इस केंद्र की अव्यवस्थाओं को दूर कराए जाने के लिए नगरपालिका और प्रशासन गंभीर नहीं है।

हर ओर अव्यवस्था, ध्यान नहीं देे रही नगरपालिका
पुजारी राजेश बाजपेयी ने बताया कि मंदिर परिसर में लगीं अधिकतर लाइटें खराब हैं। नगरपालिका ने छह माह बाद भी नलों का रिबोर नहीं कराया। जलभराव की समस्या का समाधान भी नहीं कराया गया। नालों का पानी अब तक सरोवर में गिर रहा है। परिसर में हर ओर अव्यवस्थाएंं हैं लेकिन नगरपालिका शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दे रही है।
नवरात्र को लेकर शहर के मंदिरों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। रविवार शाम तक सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। - संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका पीलीभीत
माता यशवंतरी देवी मंदिर का भ्रमण किया गया है। मंदिर परिसर की अव्यवस्थाओं के संबंध में नगर पालिका ईओ को निर्देशित किया गया है। अन्य सभी व्यवस्थाओं में जल्द सुधार कराए जाने को कहा गया है। – ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाधिकारी
नवरात्र को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। ड्यूटी चार्ट तैयार कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। थाना प्रभारी को भी निर्देशित किया गया है। दीपक चतुर्वेदी, सीओ सिटी

मंदिर के पास गंदगी, नल से पानी लेकर शराब पीते हैं अराजक तत्व



जहानाबाद। नवरात्र में कस्बे में हरिद्वार हाईवे पर स्थित देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ेगा। मंदिर के समीप गंदगी की भरमार है। सड़क की स्थिति भी खराब है। कई जगह पर बालू और रेता भी पड़ा है। मंदिर पुजारी रूपलाल दास ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। बताया कि मंदिर से थोड़ी दूर पर ही शराब की दुकान है। अराजक तत्व मंदिर के नल से पानी लेकर शराब पीते हैं और हंगामा करते हैं। इसकी शिकायत भी पुलिस से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा डग्गामार वाहन भी खड़े होते हैं। आए दिन विवाद होता है। साफ-सफाई भी नहीं कराई जाती। श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संवाद




ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मेरी तैनाती के बाद से ऐसा कोई मामला नहीं आया है। इसकी जांच कराएंगे। प्रदीप कुमार विश्नोई, थानाध्यक्ष जहानाबाद
नवरात्र सोमवार से, जलभराव से श्रद्धालुओं को होंगी दिक्कतें

पूरनपुर। शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र पर सर्वाधिक श्रद्धालुओं की भीड़ नगर के देवीस्थान मंदिर में लगती है। मंदिर के समीप भूमिगत पानी का पाइप लीक होने और मंदिर जाने वाले रास्ते पर जलभराव व रेलवे के फुटओवर ब्र्रिज के निकास पर कूड़े का ढेर लगे होने से श्रद्धालुओं को भारी असुविधा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed