{"_id":"68bdd34d7e7aac42b7005b55","slug":"crpf-jawan-cheated-in-fake-deed-of-plot-na-news-c-30-1-sah1001-158080-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्लॉट के फर्जी बैनामे में सीआरपीएफ जवान से धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्लॉट के फर्जी बैनामे में सीआरपीएफ जवान से धोखाधड़ी
विज्ञापन
- देहात कोतवाली का मामला, पुलिस ने महिला समेत चार के खिलाफ दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। छत्तीसगढ़ में तैनात सीआरपीएफ जवान से फर्जी प्लॉट बैनामे के नाम पर धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि विपक्षियों ने पहले से बेचा हुआ प्लॉट जवान के नाम फर्जी तरीके से बैनामा करा दिया। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने महिला समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है। बड़गांव के गांव शिमलाना निवासी पंकज कुमार वर्तमान में सीआरपीएफ में कार्यरत हैं और छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। उन्हें प्लॉट खरीदना था। इसके लिए उनकी मुलाकात धर्मवीर सिंह से हुई। धर्मवीर ने शेखपुरा कदीम में अच्छा प्लॉट कम दाम में दिलाने की बात कही। जवान की मुलाकात गांव मैनखेड़ा निवासी धर्मेंद्र प्रधान से कराई। धर्मेंद्र ने प्लॉट संख्या 30 दिखाया। बताया कि वह यह जमीन मेहरुनिशा से खरीद चुका है और वही बैनामा करा देगा।
प्लॉट का सौदा 4.44 लाख में तय हुआ। पंकज ने एक लाख रुपये का भुगतान चेक से विपक्षी विनोद को और बाकी की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की। 15 नवंबर 2021 को यह प्लॉट पंकज की पत्नी शिवानी के नाम मेहरुनिशा से रजिस्ट्री कराई गई। इसके बाद पीड़ित बाउंड्री वॉल बनवाकर वापस ड्यूटी पर छत्तीसगढ़ लौट गया।
विज्ञापन
हाल ही में उन्हें सूचना मिली कि किसी और ने उस प्लॉट पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद पीड़ित अवकाश लेकर पहुंचा। मौके पर उन्हें सीमा निवासी माधोनगर मिली। उसने दावा किया कि यह प्लॉट 2011 में ही मेहरुनिशा से खरीदा था। अपने नाम रजिस्ट्री भी करा ली थी। पीड़ित ने विपक्षियों से बात की। उन्होंने गलती मानी और दूसरा प्लॉट देने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मुकर गए। अब इस मामले में एसएसपी के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस ने मेहरुनिशा, धर्मवीर सिंह, धर्मेंद्र प्रधान और विनोद कुमार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।