Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cross FIR in case of dispute during house construction

Noida News: मकान निर्माण के दौरान हुए विवाद के मामले में क्रॉस एफआईआर

Sun, 20 Jul 2025 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
Cross FIR in case of dispute during house construction
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मकान निर्माण के दौरान हुए विवाद के मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।
महामेधा गली निवासी नागेंद्र शर्मा ने केस दर्ज कराया है कि जिस प्लॉट पर हरि प्रकाश मकान बना रहे हैं वह मूल रूप से टू साइड ओपन था। लेकिन अब उसे तीन साइड ओपन बनाने की कोशिश हो रही है। नागेंद्र शर्मा का मकान जिस प्लॉट के सामने है। वह हरि प्रकाश की मां सरोज देवी ने अनिल कुमार से खरीदा था। बाद में सरोज देवी ने यह प्लॉट अपने पुत्र हरि प्रकाश को दान पत्र के माध्यम से दे दिया था।
हरि प्रकाश, उनकी पत्नी बीना और पुत्र अंकित इस प्लॉट को तीन साइड ओपन बनाकर निर्माण कर रहे हैं। जब इसका विरोध किया तो 23 जून 2025 को हरि प्रकाश और उनके परिजनों ने पिटाई कर गाली-गलौज की।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व सैनिक हरि प्रकाश ने केस दर्ज कराया है कि वह अपनी जमीन पर निजी भवन निर्माण करा रहे हैं। सार्वजनिक हित में अपने प्लॉट की पश्चिम दिशा की दीवार को दो फीट पीछे खिसकाकर लगभग 75 फीट लंबा हिस्सा छोड़ दिया जिससे रास्ता अब 16 फीट चौड़ा हो गया है। इससे कॉलोनी के अन्य निवासियों की गाड़ियों और ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि के आवागमन में कोई बाधा न आए। सात जून को नागेंद्र ने जानबूझकर रास्ते में रोड़ा से भरी ट्रॉली खड़ी कर झगड़ा करने की कोशिश की। आए दिन धमकियां देकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed