{"_id":"66003acde592ff965f0b3b2f","slug":"crores-of-people-cheated-by-pretending-to-invest-on-telegram-noida-news-c-340-1-del1004-43549-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर करोड़ों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर करोड़ों ठगे
विज्ञापन
पश्चिम जिला साइबर सेल ने जालसाज को किया गिरफ्तार
फर्जी पते पर खाते खोलकर ठगी रकम का करता था लेन-देन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पश्चिमी जिला साइबर सेल ने टेलीग्राम पर निवेश और घर से काम करने का झांसा देकर करोड़ों ठगने वाले मलकागंज निवासी शाहरुख खान को गिरफ्तार किया है। वह पेशे से एसी मैकेनिक है। आरोपी अलग-अलग शहरों के करीब 50 लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ चुका है।
पुलिस के अनुसार, तिलक नगर निवासी शिकायतकर्ता ने पश्चिमी जिला साइबर सेल में 47.50 लाख रुपये की ठगी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात ने टेलीग्राम पर निवेश और घर से काम करने का झांसा देकर खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और ठगी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता से टेलीग्राम का आईपी लेने के बाद जांच शुरू की तो पता चला कि इसे दुबई से संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने जालसाजों के विभिन्न बैंकों के खातों की जांच की तो करोड़ों के लेनदेन का पता चला। पुलिस ने बैंक खाताधारकों का विवरण लिया। एक खाते को करोलबाग निवासी शाहरुख खान संचालित कर रहा था। पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय स्तर पर पूछताछ करने के बाद शाहरुख को मलकागंज से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के नाम पर सात खाते मिले हैं। इनमें करीब 3.5 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। फर्जीवाड़े में इस्तेमाल होने वाले इन खातों के खिलाफ देशभर में 50 शिकायतें दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जुनेद के साथ मिलकर ठगी कर रहा था। वह फर्जी पते पर खाते खुलवाता था। उसकी वजीराबाद में किराये के मकान में एसके ट्रेडर्स नाम से फर्म भी पंजीकृत है।