फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crops affected due to water logging

जलभराव से सैकड़ों एकड़ में फसलें बर्बाद

Thu, 03 Sep 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Crops affected due to water logging
गंगोली गांव में खेतों में भरा पानी। - फोटो : ?????? ???? ?? ????? ??? ???? ???? ?? ??? ??? ??? ???????
नूंह। क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में जलभराव के कारण सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। इससे परेशान किसानों ने फसल की विशेष गिरदावरी कराकर मुआवजा देने की मांग की है। इंडरी खंड के गांगोली, दुबालू, छपेड़ा सहित करीब आधा दर्जन गांवों में पलवल जिले के गांवों से बारिश के समय पानी आता है। इससे इन गांवों में जलभराव होने से खरीफ की सैकड़ों एकड़ कपास, बाजरा, धान और तिलहन की फसल नष्ट हो जाती है। साथ ही गेहूं की फसल की बिजाई में भी समस्या आती है। पिछले दिनों हुई बारिश से किसानों की खरीफ की फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इस कारण आर्थिक समस्या से जूझ रहे कई किसानों ने चारे की कमी के कारण मवेशियों को कम दामों में बेच दिया है। पशुपालकों का कहना है खरीफ की फसल नष्ट हो गई, ऐसे में वो मवेशियों को क्या खिलाएंगे। कृष्ण नंबरदार, पवन शर्मा, राजेंद्र, भजनलाल, प्रताप, श्याम सुंदर, सुगनचंद, जीतसिंह खटाना व महेश निवासी गांगोली, रामकरण सरपंच, डॉ. बलदेव छपेड़ा, जगदेव सरपंच निवासी दुबालू ने बताया कि उनके गांवों में पिछले कई वर्ष से पलवल जिले से बारिश का पानी आने से जलभराव हो जाता है। इस साल भी कपास, ज्वार-बाजरे, तिलहन और धान की फसल पानी में डूबने से खराब हो चुकी है। इस बार भारी बारिश से फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। दुबालू माइनर को खोदकर नीचा करने से समाधान हो सकता है। वे मुख्यमंत्री से इस बारे में मांग कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जिले में खरीफ की फसल का आंकड़ा :
जिले में इस बार खरीफ की फसल की बुवाई कुल 56332 हेक्टेयर में की गई। इसमें धान 4555 हेक्टेयर, कपास 5950, बाजरा 2230, तिलहन 178 और दलहन 628 हेक्टेयर में उगाई गई है। इसमें से गांगोली, दुबालू और छपेड़ा में करीब सात सौ एकड़ में अधिकतर फसलें नष्ट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने फसलों के नुकसान के बारे में जानकारी दी है। उनकी इस समस्या के बारे में बीमा कंपनी को अवगत कराया गया है। इस बार अधिक बरसात से कारण किसानों की फसल बर्बाद हुई है। - डॉ. अजीत सिंह, एसडीओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed