फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Criminals robbed ten thousand dollars from an Iraqi citizen by posing as policemen

Noida News: बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर इराकी नागरिक से छीने दस हजार डॉलर

Mon, 10 Jun 2024 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Criminals robbed ten thousand dollars from an Iraqi citizen by posing as policemen
बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर इराकी नागरिक से छीने दस हजार डॉलर
विज्ञापन

बेटी का इलाज कराने आया था पीड़ित, अज्ञात पर केस दर्ज
ईरानी गिरोह द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर इराकी नागरिक से दस हजार डॉलर छीने और फरार हो गए। घटना के पीछे ईरानी गिरोह का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित इराक से बेटी का इलाज कराने के लिए आया था। पीड़ित के मुवक्किल ने मामले की शिकायत सेक्टर-126 थाने में दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी और चोरी की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनके साथ लूट हुई है। इस दौरान पीड़ित की पत्नी और बेटी घायल भी हुई हैं। शाहपुर गांव निवासी समदर्ष चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इराक के रहने वाले हुराम मोहम्मद जशेम अपनी पत्नी और बेटी के साथ पांच जून को उनके यहां आए और किराये का कमरा लेकर रहने लगे। हुराम बीमार बेटी का जेपी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। रविवार रात नौ बजे के करीब हुराम अपनी पत्नी और बेटी के साथ टहलने के लिए निकले। इसी दौरान सोपरा बैंकिंग के पास ग्रे कलर की कार से दो व्यक्ति आए। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कागजात और पर्स चेक कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

हुराम ने दोनों को पुलिसकर्मी मानते हुए कमर में बंधा पर्स चेक कराया। इसके बाद पर्स में रखी धनराशि दोनों बदमाशों ने झटके से निकाल ली और वहां से फरार हो गए। बदमाशों का पीछा करने के दौरान हुराम की पत्नी और बेटी चोटिल भी हो गईं। वारदात के बाद से हुराम काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि जो रकम गई है, वह बेटी के इलाज समेत अन्य खर्चों के लिए थी। उन्होंने कहा कि बेटी की बेहतरी के लिए इलाज कराने भारत आए थे पर यहां उनके साथ ऐसी अनहोनी हो गई, जिसे वह पूरी जिंदगी नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के माध्यम से कुछ संदिग्धों की पहचान हुई है। दावा है कि जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा। जेपी अस्पताल के आसपास का क्षेत्र ईरानी गिरोह के बदमाशों के लिए हाटस्पॉट है। पहले भी यहां कई विदेशी नागरिकों के साथ लूटपाट और टप्पेबाजी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, ईराक, ईरान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत कई अन्य देशों के लोग इलाज कराने जेपी अस्पताल आते हैं। ईरानी गिरोह के बदमाश उन्हीं को निशाना बनाते हैं। बीते साल सूडान के नागरिक के साथ बदमाशों ने 3500 डॉलर की लूट की थी, जिसका पर्दाफाश अब तक नोएडा पुलिस नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed