{"_id":"67bd83abd59a97c9a30692e0","slug":"criminal-injured-in-noida-police-encounter-escapes-from-district-hospital-2025-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Noida Encounter: नोएडा में पुलिस से मुठभेड़, घायल बदमाश जिला अस्पताल से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Encounter: नोएडा में पुलिस से मुठभेड़, घायल बदमाश जिला अस्पताल से भागा
Tue, 25 Feb 2025 02:18 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:18 PM IST
सार
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
कोतवाली फेज वन पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल बदमाश जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर आग निकला। घायल बदमाश का इलाज पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में चल रहा था। पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश के पैर में गोली लगी थी।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। सोमवार देर रात को कोतवाली फेज वन पुलिस के साथ मुठभेड़ में बेगूसराय बिहार निवासी बदमाश श्याम कुमार के पैर में गोली लगी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने इसके साथी को भी कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। घायल बदमाश श्याम कुमार को जिला अस्पताल में उप निरीक्षक विवेक, भूपेंद्र और सुनील की निगरानी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह घायल बदमाश श्याम जिला अस्पताल से भाग निकला।
विज्ञापन