फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Criminal carrying a reward of 25 thousand rupees arrested in encounter

Noida News: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 24 Sep 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 24 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Criminal carrying a reward of 25 thousand rupees arrested in encounter
सीतापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह व सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शहर कोतवाली टीम ने कनवाखेड़ा अंडरपास के पास एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। तो बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए बाइक सवार को पकड़ लिया।
विज्ञापन

बदमाश की पहचान मुरादाबाद जिले के सिविल लाइन थाना भातू कालोनी निवासी सुनीत भातू के रूप में हुई। उसके पास से एक चेन, पिघली हुई सोने की धातु, एक तमंचा, कारतूस, दो हजार रुपये नकदी और फर्जी नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह अकेले व साथियों के साथ चेन स्नेचिंग करता है। उसने 21 जुलाई को अपने साथी शमशेर के साथ मिलकर बाराबंकी में चेन स्नेचिंग की थी। नौ सितंबर को उसने लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय के पास और सुशांत गोल्फ सिटी में एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की थी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्ज हैं 41 केस
इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि अयोध्या, हरदोई, सहारनपुर, लखनऊ व बाराबंकी आदि जिलों में आरोपी के खिलाफ 41 केस दर्ज हैं। इसमें ज्यादातर लूट, स्नेचिंग व गैंगस्टर के केस हैं। आरोपी ने सिविल लाइन मोहल्ले में तिकोनिया पार्क के पास एक महिला की चेन छीनी थी। बाद में उसने चेन को गला दिया था। उसने दो अन्य स्थानों से लूटी गई चेन को भी गला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed