फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   retired railway officer fell down dead

19वीं मंजिल से गिरकर रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 08 May 2016 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 08 May 2016 08:25 AM IST
सार

  • सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम अपार्टमेंट की घटना
  • रिटायरमेंट के बाद सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहे थे

विज्ञापन
retired railway officer fell down dead
इसी सोसायटी में फ्लैट से गिरे रिटायर्ड रेलवे अधिकारी विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम अपार्टमेंट की 19वीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 2 बजे की है। हालांकि पुलिस सुइसाइड बता रही है, लेकिन मौके से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, विजय कुमार (65) आईआरटीएस (इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस) अधिकारी थे। 2011 में सीसीएम (चीफ कॉमर्शियल मैनेजर) के पद से रिटायर हुए। उसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने लगे।
विज्ञापन


मूल रूप से वाराणसी के इसलामपुर के रहने वाले विजय कुमार सेक्टर-119 में आम्रपाली प्लेटिनम के ए टावर में 19वीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 1904 में परिवार के साथ रह रहे थे। उनके साथ पत्नी ऊषा के अलावा बड़ा बेटा सौरभ रैना और बहू रहती थी। सौरभ सेक्टर-62 स्थित जेपी इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर हैं। छोटा बेटा गौरव गाजियाबाद स्थित कौशांबी में परिवार के साथ रहता है। उनकी शादीशुदा बेटी मेरठ में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

retired railway officer fell down dead
रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी विजय कुमार की फाईल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बेटे सौरभ ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे खाना खाने के बाद सभी लोग अपने -अपने कमरों में सोने चले गए। शनिवार रात करीब 3.30 बजे उन्हें पड़ोसियों और सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि कोई ऊपर से नीचे गिर गया है।

वह जब नीचे पहुंचे तो देखा कि पिता का शव पड़ा है। फेस-3 थाना प्रभारी ने बताया कि रात करीब 2.30 अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि कोई शख्स ऊपरी मंजिल से नीचे गिरा है। पुलिस दावा कर रही है कि विजय कुमार ने ऊपर से कूदकर सुइसाइड किया है।

पारिवारिक कारणों के चलते विजय कुमार कुछ दिनों से परेशान थे। इस वजह से उन्होंने 19वीं मंजिल की अपने फ्लैट की बालकनी से कूदकर जान दे दी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं बेटे सौरभ ने पिता की मौत पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। -पंकज पंत, फेस-3 थाना प्रभारी 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed