फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida gaur city paramount emotions society celebratory firing during birthday police took cognizance after man posted video on twitter two arrested with licensed weapon

जन्मदिन के जश्न में हुड़दंग: कार की बोनट पर काटा केक, फिर हवा में फायरिंग, दहशत में रही सोसायटी

Fri, 17 Dec 2021 05:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 Dec 2021 05:30 PM IST
सार

इस घटना का एक वीडियो जब एक शख्स ने ट्विटर पर डाला तो नोएडा पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Greater Noida gaur city paramount emotions society celebratory firing during birthday police took cognizance after man posted video on twitter two arrested with licensed weapon
जन्मदिन के जश्न में हर्ष फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी खुशी के जश्न में कुछ लोग इतना बहक जाते हैं कि दूसरों की सुरक्षा की भी परवाह नहीं करते। ऐसा ही कुछ हुआ गुरुवार रात को नोएडा की पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी में जहां जन्मदिन के जश्न के दौरान कुछ युवकों ने खूब हुड़दंग मचाया जिससे पूरी सोसायटी काफी देर तक दहशत में रही।
विज्ञापन


दरअसल सोसायटी के मेन गेट पर कुछ युवक जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए। उन्होंने पहले आधा दर्जन से ज्यादा केक एक कार पर रख काटा। इसके बाद बर्थडे बॉय को केक लगाया गया।
विज्ञापन


इसी जश्न के बीच एक शख्स ने अपनी बंदूक ली और हवा में फायरिंग शुरू कर दी। हर फायरिंग के साथ जश्न मनाते युवा शोर मचाते और खुशी मनाते लेकिन पूरे समय सोसायटी के लोग काफी डरे-सहमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका एक वीडियो जब एक शख्स ने ट्विटर पर डाला तो नोएडा पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस ने दो युवकों को उनकी लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed