{"_id":"574138814f1c1bcc64ac76c6","slug":"five-year-old-student-dead-body-found-in-a-taxi-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी में मिला 5 साल के छात्र का शव, खेलते में हुआ था गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्सी में मिला 5 साल के छात्र का शव, खेलते में हुआ था गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 22 May 2016 10:19 AM IST
सार
- परिजनों ने अपहरण कर जताई हत्या की आशंका
- पार्क से खेलते हुए में गायब हुआ था बच्चा
- कार मालिक का पुलिस लगा रही पता
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-121 में शनिवार को टैक्सी में पांच साल के नर्सरी कक्षा के छात्र का शव मिला। शव कार की पीछे की सीट पर था। बच्चा सुबह से गढ़ी चौखंडी से लापता था। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने इंडिका कार को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, रोशन (5) परिवार के साथ गढ़ी चौखंडी में रहता था। वह सुबह दोस्तों के साथ गढ़ी चौखंडी स्थित पार्क में खेल रहा था। इसके बाद से गायब हो गया। उसके सभी दोस्त घर लौट आए, लेकिन बच्चा नहीं आया।
परिजनों ने दोस्तों और आसपास के लोगों से रोशन के बारे में पूछा। लेकिन किसी को कुछ नहीं पता लगा। इस पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। शाम को सूचना मिली कि अजनारा के पीछे खड़ी एक कार की पिछली सीट पर बच्चे का शव पड़ा है।
विज्ञापन
फेज-3 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फेज-3 थाना प्रभारी पंकज पंत का कहना है कि कार करीब 1 महीने से खड़ी थी। उसके चारों टायर पंचर हैं। ऐसा में बच्चा खेलते-खेलते कार में बैठ गया होगा जिस पर दरवाजा न खोल पाने से उसकी सांस फूलने से मौत हो सकती है।
शरीर पर मिले चोट के निशान
बच्चे के हाथ पर कुछ दाग पाए गए हैं। इससे पुलिस भी मामले को संदिग्ध मान रही है कि खेलता हुआ बच्चा कार में कैसे पहुंचा। कार पहले से वहां थी या फिर बाद में लाई गई। इसकी जांच की जा रही है।
कैंसर पीड़ित है मासूम के पिता
बच्चे के पिता छोटेलाल मजदूर है और कैंसर से पीड़ित हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी रोष है। आरोप है कि उनके बच्चे का अपहरण कर हत्या की गई है। पुलिस भी परिजनों से पूछताछ कर रही है।
टैक्सी दिल्ली की है
टैक्सी दिल्ली की है जिसका नंबर (डीएल1आरवी7042) है। पुलिस कार नंबर के आधार पर कार मालिक को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। वहीं घटना स्थल को सील कर कार से फिंगर प्रिंट लिए गए हैं।