फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eight arrested, including the father and brother Anil Dujana

अनिल दुजाना के पिता व भाई समेत आठ गिरफ्तार

Sat, 21 May 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 21 May 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
Eight arrested, including the father and brother Anil Dujana

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अनिल दुजाना के पिता व भाई समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को उसके घर पर पुलिस ने दबिश दी थी। वहां से भारी मात्रा में असलहे बरामद किए गए। इस बीच दुजाना के परिजनों और समर्थकों से पुलिस की झड़प भी हुई।

विज्ञापन


समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर उनकी दो गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। हमले में दो कांस्टेबल भी घायल हो गए। पुलिस ने आठ गाड़ियों को जब्त कर अवैध असलहे के साथ टेंट, कुर्सियां समेत तीन ट्रक सामान जब्त किए हैं। मौके पर अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर दो से अनिल दुजाना ने जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन किया है। इसी वार्ड से उसके पिता चतरू सिंह, भाई ओमप्रकाश और भाभी अनीता ने भी अलग-अलग श्रेणियों में नामांकन किया है। इसी वार्ड से मोनू नागर और संग्राम सिंह ने भी नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में हथियार लहराते हुए चुनाव प्रचार की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी के नेतृत्व में बादलपुर पुलिस ने दबिश डाली। इस दौरान रास्ते में ही पुलिस ने दुजाना के समर्थकों से चार पिस्टल, दो राइफल, तमंचे और आठ गाड़ियों को जब्त कर लिया।

पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें अनिल दुजाना के पिता चतरू सिंह, भाई ओम प्रकाश हैं। इसके अलावा सुत्याना निवासी नरेश, रविंद्र व विरेंद्र सिंह निवासी बुलंदशहर, सुनपुरा निवासी मदन, बादलपुर निवासी टीटू नागर और सिहानी गेट गाजियाबाद निवासी अनिल कुमार उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित समर्थक और ग्रामीणों ने बादलपुर कोतवाली पर हंगामा किया। ग्रामीण सभी आरोपियों की रिहाई की मांग कर रहे थे। ग्रामीण चुनाव प्रचार कर रहे लोगों को छोड़ने की मांग कर रहे थे।  राव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है।

आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट
मौके पर असलहे मिलना, घर के बाहर खाने के इंतजाम को आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है। ग्रेनो पुलिस जल्द ही जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed