फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CTET paper leak and solver gang busted five arrested women says they wanted to become teacher but turn criminal

सीटीईटी पेपर सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़: बनने चली थीं अध्यापक और बन गईं अपराधी, कहा- जीवन हुआ बर्बाद

Fri, 31 Dec 2021 05:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी मनोज कुमार, अमर उजाला, नोएडा
मनोज कुमार, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 31 Dec 2021 05:19 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य लीक प्रश्न पत्र को व्हाटसएप पर नहीं देते थे, बल्कि उसे पेन ड्राइव में रखकर लैपटॉप के जरिये अभ्यर्थियों को जवाब रटवाते थे।

विज्ञापन
CTET paper leak and solver gang busted five arrested women says they wanted to become teacher but turn criminal
सीटीईटी पेपर सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) देने के लिए आईं पांच महिला अभ्यर्थियों को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उन्होंने कहा कि करिअर बनाने की चाह में सॉल्वर गिरोह के चक्कर में फंसकर जीवन बर्बाद कर लिया। अगर खुद परीक्षा देतीं तो पास तो ही जातीं। हालांकि, पेपर में नंबर कम आते, लेकिन सॉल्वर गिरोह के जरिये अच्छे अंक आ जाते। संध्या व शैली ने बताया कि  गिरोह सरगना विनय दहिया प्रश्न पत्र लीक कराता है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य लीक प्रश्न पत्र को व्हाटसएप पर नहीं देते थे, बल्कि उसे पेन ड्राइव में रखकर लैपटॉप के जरिये अभ्यर्थियों को जवाब रटवाते थे। करीब दो घंटे तक अभ्यर्थियों की तैयारी कराकर पैसे लेकर चले जाते थे। पेपर में आने वाले सवालों को देखने पर अभ्यर्थियों को उत्तर याद आ जाता था।
विज्ञापन


एक साल में आठ केस, 21 लोग गिरफ्तार
सेक्टर-62 स्थित परीक्षा केंद्र सॉल्वर गिरोह के पकड़े जाने के एक साल में आठ मामले सामने आए हैं। इनमें 21 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और 15 से अधिक लोग फरार हैं। इनमें हरियाणा निवासी इनकम टैक्स का एक इंस्पेक्टर भी जेल जा चुका है। केंद्र सरकार व परीक्षा आयोजित कराने वाले विभागों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है जो एजेंसी पेपर दिला रही हैं उसे लेकर भी पुलिस अधिकारियों ने संदेह जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका जितना अपराध, उतनी ही धाराएं
सॉल्वर गिरोह के सदस्यों पर अलग-अलग धाराएं लगाई गई हैं, जबकि परीक्षार्थियों और उनके संबंधियों पर गंभीर धाराएं नहीं लगाई जाएंगी। इसमें जिस व्यक्ति का जितना अपराध है उसी के अनुसार धाराएं लगाई गई हैं।-रजनीश वर्मा, एसीपी नोएडा जोन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed