फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   b tech student committed suicide after stealing cream from a shop

क्रीम चुराने की शर्मिंदगी नहीं बर्दाश्त कर सकी बीटेक छात्रा, 17वीं मंजिल से कूद कर दी जान

Thu, 21 Apr 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 21 Apr 2016 12:10 PM IST
सार

  • एनआरआई सिटी में 17वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्रा ने दी जान 
  • क्रीम चुराने को लेकर साथ की लड़कियों ने कहा था बुरा-भला 

विज्ञापन
b tech student committed suicide after stealing cream from a shop
आत्महत्या करने वाली छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी यूनिवर्सिटी की इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने 80 रुपये की क्रीम चुराने की शर्मिंदगी में बुधवार सुबह एनआरआई सिटी की 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन


छात्रा के कमरे से मिले सुसाइड नोट से पता चला कि छात्रा ने चार दिन पहले शहर के एक डिपार्टमेंटल स्टोर से 80 रूपये की क्रीम चुरा ली था।

स्टोर के सीसीटीवी फुटेज में आने, पुलिस में शिकायत का डर, सहेलियों के ताने और पिता को इस बात की जानकारी होने से छात्रा परेशान थी। इस शर्मिंदगी से आहत छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से वर्ल्ड बैंक बर्रा कॉलोनी कानपुर निवासी बिसंभर  यादव (बिजनेसमैन) की बेटी ऋतु यादव (19 वर्ष) गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीटेक फर्स्ट ईयर कंप्यूटर साइंस की छात्रा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड के सामने छात्रा ने लगा दी छलांग

b tech student committed suicide after stealing cream from a shop

वह एनआरआई सिटी सोसायटी डी-704 में किराये पर रहती थी। उसके साथ चार अन्य लड़कियां भी रहती थी। बुधवार सुबह सारी लड़कियां फ्लैट में सो रही थी। इसी दौरान करीब 6:30 बजे ऋचा अपने कमरे से निकलकर बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर पहुंच गई।

बिल्डिंग में तैनात सुरक्षागार्ड (प्रत्यक्षदर्शी) ने बताया कि छात्रा ने पहले अपना मोबाइल फोन नीचे फेंका। कुछ गिरने की आवाज पर उसने ऊपर देखा तब तक छात्रा ने 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी। यह देख गार्ड घबरा गया।

उसने शोर मचाते हुए बाकी गार्डों को बताकर पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर बनी परीचौक चौकी पर तैनात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दुकानदार ने पुलिस से शिकायत करने की दी थी धमकी

b tech student committed suicide after stealing cream from a shop

कासना कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को ऋतु और उसके साथ रहने वाली सभी छात्राएं जगतफार्म स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में शॉपिंग करने गई थी।

इसी दौरान ऋतु ने स्टोर से चेहरे पर लगाने वाली 80 रूपये की एक क्रीम चुपके से अपने बैग में डाल ली। ये वाकया स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

19 अप्रैल को ऋतु के साथ रहने वाली अन्य छात्राएं दोबारा उस स्टोर पर खरीदारी करने गईं तो दुकानदार ने विडियो फुटेज दिखाते हुए उनकी दोस्त की हरकत के बारे में बताया। और खरी-खोटी सुनाई। उसने पुलिस से शिकायत करने की धमकी भी दी।

ये बातें लड़कियों ने ऋतु को बताकर खूब बुरा-भला कहा, जिससे वह व्यथित थी। उसकी दोस्तो ने ऋतु के पिता से भी इस हरकत की शिकायत कर दी थी। अगले ही दिन सुबह उसने आत्महत्या कर ली।

ग्रेनों आने वाले थे ऋतु के पिता

b tech student committed suicide after stealing cream from a shop

क्रीम चुराने के इस मामले की जानकारी ऋतु के पिता को भी दी गई थी। इसे लेकर बुधवार को वह खुद भी ग्रेटर नोएडा अपनी बेटी से मिलने के लिए आने वाले थे लेकिन शर्मिंदगी से बचने के लिए उसने पहले ही आत्महत्या कर ली।

छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -अभिषेक यादव, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed