फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गांव ग्वारका में पुलिस ने 6 गोवंश को कराया मुक्त , आरोपी फरार

गांव ग्वारका में पुलिस ने 6 गोवंश को कराया मुक्त , आरोपी फरार

Tue, 30 Apr 2019 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
गांव ग्वारका में पुलिस ने 6 गोवंश को कराया मुक्त , आरोपी फरार
गांव ग्वारका में पुलिस ने 6 गोवंश को कराया मुक्त, आरोपी फरार
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के गांव ग्वारका में पुलिस ने 6 गोवंश को मुक्त कराया है। आरोपी पुलिस को देख मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ गोसंरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उप निरीक्षक भगत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अमजद, रुस्तम और अब्दुल निवासी गांव ग्वारका थाना तावडू गोकशी का धंधा करते हैं। आरोपियों ने हत्या की नियत से गांव के पास ऊबड़ खाबड़ नाले में गोवंश को रस्सियों से बांधा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो आरोपी पुलिस को देख गोवंश को छोड़ वध करने वाले औजार छुरी व कुल्हाड़ी आदि को लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पीछा किया। लेकिन ऊबड़ खाबड़ रास्तों का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 6 बछड़ों को मुक्त करा गोशाला भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed