{"_id":"5b48bc1d4f1c1b44748b45db","slug":"91531493405-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्पांजलि बिल्डर का मामला:रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन माह तक काटने पड़े चक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुष्पांजलि बिल्डर का मामला:रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन माह तक काटने पड़े चक्कर
Updated Fri, 13 Jul 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापुरम निवासी एनआरआई यतीश अग्रवाल से संपत्ति में निवेश कराने के नाम पर 3 करोड़ 32 लाख रुपये ठगने के मामले में पीड़ित को तीन माह तक पुलिस के चक्कर लगाने पड़े, तब जाकर आगरा के पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के 3 निदेशकों सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। अब पुलिस ने जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है। पुलिस पीड़ित के बयान दर्ज करेगी और साक्ष्य भी एकत्र करेगी। उसी के आधार पर बिल्डरों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
फेज-थ्री इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। पीड़ित का पैर फ्रैक्चर हो चुका है और इसलिए चलने में असमर्थ है। ऐसे में जांच अधिकारी उनके पास जाकर ही बयान दर्ज करेंगे। इसके अलावा जो भी साक्ष्य हैं उनको एकत्र करेंगे। साथ ही, आरोपी बिल्डर की तलाश में शीघ्र ही टीम आगरा जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, यतीश का कहना है कि वह पुलिस के पास न्याय की उम्मीद में गए थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब उनको चैन है कि पुलिस और अदालत से उनको न्याय मिल जाएगा। मेहनत की कमाई बिल्डरों ने उनसे हड़पी थी, वह वापस मिलेगी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन