{"_id":"5c01e428bdec2241693973d5","slug":"81543627816-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट------------","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट------------
Updated Sat, 01 Dec 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर के बाउंसरों ने गार्डों से की मारपीट
- गोल्फ लिंक सोसाइटी में हुई वारदात, डीलर समेत चार पर एफआईआर दर्ज
- मर्सडीज सहित दो कार व दो राइफल जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
सेक्टर-75 के गोल्फ लिंक सोसाइटी में गार्डों से मारपीट और हंगामा करने के मामले में प्रॉपर्टी डीलर सहित चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने सोसाइटी से मर्सडीज सहित दो कारें और दो मॉडिफाइड ऑटोमैटिक राइफल जब्त की हैं। दोनों राइफल कार में मिली थीं। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
बृहस्पतिवार रात को सेक्टर-75 स्थित गोल्फ लिंक सोसाइटी में जमकर हंगामा हुआ था। बुलमैन वेंचर्स नामक ब्रोकर कंपनी के संचालक विकास शर्मा ने इस सोसाइटी में एक फ्लैट किराये पर लिया हुआ है। शिकायतकर्ता कुलदीप यादव ने बताया कि विकास शर्मा मर्सडीज समेत दो कारों में सवार अपने बाउंसरों संग सोसाइटी में पहुंचा। एंट्री रजिस्टर में ई-टावर का पता नोट करा कर बी टावर में पहुंच गया। वहां सुरक्षाकर्मियों ने रोका। आरोप है कि इसके बाद विकास के बाउंसर कार से नीचे उतरे और मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते वहां हंगामा होने लगा। इससे अफरातफरी की स्थिति हो गई और सोसाइटी के लोग वहां इकट्ठे हो गए, तब विकास शर्मा अपने बाउंसरों के साथ कार छोड़ दिया और दीवार कूदकर भाग गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी कार से दो मॉडिफाइड ऑटोमैटिक राइफलें मिली।
कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर विकास शर्मा, शक्ति समेत अन्य के खिलाफ जान से मारने व धमकी देन का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। इसके बाद से आरोपी फरार हैं। क्षेत्राधिकारी तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। जब्त दोनों राइफलें लाइसेंसी हैं। अगर जांच में लाइसेंसी असलहे की दुरुपयोग की बात सामने आती है तो शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।