फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नगर पालिका की अनुमति के बिना निर्माण करने का आरोप

नगर पालिका की अनुमति के बिना निर्माण करने का आरोप

Thu, 19 Jul 2018 07:04 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका की अनुमति के बिना निर्माण करने का आरोप
नगर पालिका की अनुमति के बिना निर्माण करने का आरोप
विज्ञापन

तावडू। नगर के वार्ड नंबर 3 निवासी सुधीर का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन की मिलीभगत से विजय चौक पर एक दबंग किस्म का व्यक्ति बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से भवन निर्माण करा रहा है। इसकी शिकायत सीएम विंडो के जरिये मुख्यमंत्री से की गई लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ता ने अवैध निर्माण कार्य बंद कराकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता सुधीर का कहना है कि विजय चौक पर उसकी दुकान है। उसके सामने आरोपी देवेंद्र उर्फ नागपाल एक बेसमेंट का अवैध रूप से निर्माण करवा रहा है। आरोप है कि इसके लिए नगर पालिका से अनुमति नहीं ली गई है। उसके अनुसार, इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका प्रशासन से की जा चुकी है। आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन से मिलकर उक्त जगह नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। वहीं इस मामले में तावडू नगर पालिका एमई नरेंद्र तनेजा का कहना है कि शिकायत मिली है। कार्रवाई करते हुए आरोपी को नोटिस भेज जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed