फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पुलिस कीवर्दी में लूटपाट

पुलिस कीवर्दी में लूटपाट

Mon, 24 Dec 2018 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कीवर्दी में लूटपाट
पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने युवक को लूटा
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-37 चौक के पास पुलिस की वर्दी पहने कैब सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल और तीन हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने युवक को घंटों कार में घुमाया और नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर फेंककर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 पुलिस ने केस दर्ज किया है। सेक्टर-51 निवासी भीम सिंह जीआईपी मॉल में काम करते हैं। शुक्रवार शाम को सेक्टर-37 चौराहे के पास गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। उसी समय उनके पास एक कैब आकर रुकी। उसमें चालक समेत तीन लोग मौजूद थे। कार में एक बदमाश पुलिस की वर्दी में था। भीम ने कालिंदी कुंज जाने की बात कही और सवार हो गए। बदमाशों ने कुछ दूर चलते ही तमंचा तान दिया और लूटपाट करके महमाया फ्लाइओवर तक एक्सप्रेसवे पर घुमाते रहे। पीड़ित ने किसी तरह पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed