{"_id":"5c154292bdec225a1a0df1f3","slug":"71544897170-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर झिरका 1-Business","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरोजपुर झिरका 1-Business
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के साथ मारपीट का प्रयास, दो गिफ्तार
-आरोपी पक्ष ने भी एसडीएम और उनके स्टाफ पर केस दर्ज करवाया
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका। एसडीएम प्रशांत अटकान और उनके स्टाफ के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उधर दूसरे पक्ष ने भी एसडीएम और उनके स्टाफ पर मारपीट और रुपये छीनने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने एसडीएम के केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार एडीएम अपने स्टाफ के साथ शुक्रवार रात कहीं जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार सवार लोगों को संदिग्ध रूप से जाते हुए देखा। उन्होंने कार रुकवाई तो उसमें सवार व्यक्ति ने मारपीट करने का प्रयास किया। इसके बाद उनके निजी स्टाफ ने कार में बैठे लोगों को मौके पर ही पीटा। इस दौरान दो लोग भाग गए जबकि अमन सिंह व एक अन्य को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
एसडीएम का आरोप है कि कार सवार लोग ओवरलोड डंफरों की आवाजाही सुगम करने के लिए रेकी कर रहे थे। पुलिस ओवरलोड डंफर मालिकों के साथ नरमी बरत रही है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। इस आरोप पर शनिवार को थाना पुलिस व एसडीएम के बीच गर्मागर्मी हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने एसडीएम की शिकायत पर बिजवा (अलवर) निवासी अमन सिंह व अन्य पर सरकारी कार्य मे बाधा डालने व जान लेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की कार भी जब्त कर ली। दूसरी ओर हरप्रीत सिंह ने पुलिस की दी शिकायत में बताया कि वह किसी निजी काम से फिरोजपुर झिरका आए थे। लौटने के दौरान एसडीएम प्रशांत अटकान व उनके स्टाफ ने जबरन कार रुकवा कर मेरे भाई अमन के साथ मारपीट की और 50 हजार रुपये व ढाई तोला सोने की चेन छीन ली। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।