{"_id":"5cc0a09fbdec22068c42b7b8","slug":"61556127903-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
तावडू। पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आमिर पुत्र हनीफ निवासी धौज थाना फरीदाबाद और इकबाल पुत्र जमशेद निवासी गांव राहडी थाना तावडू अवैध रूप से गांजा बेचने का काम करते हैं। आरोपी गांजा लेकर टेम्पो से गांव शिकारपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद एक टेंपो आया। पुलिस नाकेबंदी को देखकर टेम्पो चालक वापस भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर सीट के नीचे से 7 किलो 600 सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।