फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जबरन घर मे घुस कर दुष्कर्म करने के प्रयास में आरोपी युवक गिरफ्तार।

जबरन घर मे घुस कर दुष्कर्म करने के प्रयास में आरोपी युवक गिरफ्तार।

Sat, 10 Nov 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जबरन घर मे घुस कर दुष्कर्म करने के प्रयास में आरोपी युवक गिरफ्तार।
घर में घुस दुष्कर्म करने का प्रयास, आरोपी युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। उपमंडल के एक गांव से युवक द्वारा पड़ोसी के घर में घुस महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक हफीज पुत्र रुस्तम निवासी मोहदमका थाना हथीन और उसकी पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। हफीज अपनी पत्नी से बात कराने के लिए पड़ोस में रहने वाली महिला पर निरंतर दबाव बनाता था। आरोप है कि शुक्रवार को हफीज पड़ोस की महिला से दुष्कर्म करने की नीयत से उसके घर में घुस गया। महिला ने हफीज की हरकत को देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर महिला के परिजन मौके पर आ गए और हफीज को घर में ही बंद कर दिया। उसके बाद महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

महिला डेस्क प्रभारी विनीता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ जबरन घर में घुस कर दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed