फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अय्युब का अपहरण करने वालों को नहीं पकड़ रही पुलिस: इलियास

अय्युब का अपहरण करने वालों को नहीं पकड़ रही पुलिस: इलियास

Tue, 16 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अय्युब का अपहरण करने वालों को नहीं पकड़ रही पुलिस: इलियास

विज्ञापन
अयूब अपहरण मामले में घासेड़ा में महापंचायत आज

फिरोजपुर झिरका। अयूब अपहरण मामले में मंगलवार को रनियाला गांव के लोग फिरोजपुर झिरका के थाना प्रभारी अशोक दहिया से मिले और उन्होंने इस मामले में आरोपियाें की गिरफ्तारी की मांग की। अभी तक गिरफ्तारी न होने से ग्रामीण काफी रोष में थे। एसएचओ ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और गिरफ्तारी के लिए एक दिन का समय मांगा। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण अनाज मंडी पहुंचे और पंचायत की, जिसमें एसपी कार्यालय का घेराव करने की बात पर कही। वहीं, बुधवार को नूंह खंड के गांव घासेड़ा में महापंचायत होगी।
इस मामले में शनिवार को फिरोजपुर झिरका की अनाज मंडी में पंचायत हुई थी, जिसमें
दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान हाथापाई हो गई थी। मौके से अयूब नामक व्यक्ति का अपहरण करने की बात सामने आई थी। इसी रात फारूख गांव रनियाला की शिकायत पर लड़की के पिता अहमद गांव शाहपुर समेत 23 लोग नामजद किए गए थे। लड़की के पिता अहमद नंबरदार शाहपुर ने बताया कि 25 मार्च को आमिल पुत्र अयूब के साथ बेटी की शादी की थी। शादी में 30-32 लाख रुपये भी खर्च किए गए थे। लेकिन लड़केे वालों ने लड़की को अपनाने से मना कर दिया। अधिक दहेज की मांग की। आरोप है कि लड़केे ने पहले ही किसी अन्य लड़की से कोर्ट मैरिज कर रखी थी। मंगलवार को अनाज मंडी में हुई पंचायत में रनियाला गांव के इलियास ने बताया कि शनिवार को उनके साथ मारपीट करते हुए शाहपुर गांव के लोगों ने उसके भाई अयूब का अपहरण कर
विज्ञापन

लिया था। तीन दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन अभी तक मेवात पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम पलवल से एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed