फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हादसेे में कार चालक की मौत

हादसेे में कार चालक की मौत

Fri, 14 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
हादसेे में कार चालक की मौत
बुलंदशहर के लिए उपयोगी
विज्ञापन


दो खबरें हैं

खड़ी बस से टकराई कार, चालक की मौत
नोएडा। सेक्टर-4 में एक असंतुलित कार खड़ी डीटीसी बस में जा टकराई। जिससे कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेक्टर-20 कोतवाली प्रभारी मनोज पंत ने बताया कि बुलंदशहर निवासी अमरपाल (39) नोएडा की एक कंपनी में कार चलाता था। बृहस्पतिवार रात वह हरौला की तरफ जा रहा था। सेक्टर-4 में अधिक स्पीड होने के कारण गाड़ी असंतुलित होकर खड़ी डीटीसी बस में जा टकराई। कार बस के अंदर घुस गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कार मालिक ने कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है।


कैब ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो घायल
नोएडा। फेस-थ्री कोतवाली क्षेत्र के मामूरा चौराहे पर बृहस्पतिवार देर रात एक तेज रफ्तार वैगनआर कैब ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार फुटपाथ से टकरा कर पलट गई। स्कूटी सवार और कैब चालक दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed