फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लुटेरे गिरफ्तार

लुटेरे गिरफ्तार

Tue, 21 Aug 2018 07:32 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
लुटेरे   गिरफ्तार
मोबाइल और पर्स लूटने वाले चार बदमाश धरे
विज्ञापन

नोएडा। शहर में लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को फेज-थ्री पुलिस ने जिंजर होटल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नोएडा में मोबाइल और पर्स लूटने की 25 घटनाओं को कबूल किया है और बाकी याद नहीं है। पुलिस ने आरोपियों से लूटे हुए 15 मोबाइल फोन, नकदी और तमंचा बरामद किए हैं। थाना फेज-थ्री इंस्पेक्टर अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस सेक्टर- 63 में गश्त कर रही थी। जब पुलिस गाड़ी जिंजर होटल के पास पहुंची तो पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे। पुलिस को संदेह हुआ तो उनमें से चार लोगों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के विजय नगर निवासी जयशंकर, प्रवीन, संदीप और नरेंद्र के रूप में हुई है। चारों सप्ताह के अंतिम दिन और महीने के पहले सप्ताह में लूटपाट करते थे। सप्ताह के अंतिम अधिक भीड़भाड़ होती है और महीने की शुरुआत में लोगों को वेतन मिलता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed