फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एक लाख का इनामी बदमाश हारिश मेवात पुलिस के हते चढा : हारिश पर प्रदेश भर में करीब 22 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं

एक लाख का इनामी बदमाश हारिश मेवात पुलिस के हते चढा : हारिश पर प्रदेश भर में करीब 22 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं

Wed, 25 Jul 2018 07:36 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
एक लाख का इनामी बदमाश हारिश मेवात पुलिस के हते चढा : हारिश पर प्रदेश भर में करीब 22 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं
22 मामलों में थी इनामी बदमाश हारिश की तलाश, धरा गया
विज्ञापन


नूंह।
प्रदेशभर के जिलों में करीब 22 मामलों में आरोपी और एक लाख के इनामी बदमाश हारिश को मेवात पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वह तावडू खंड के गांव सुनारी का रहने वाला है। जिसके खिलाफ दिल्ली, हरियाणा के कई जिलों में लूट, डकैती, गोकशी, गोतस्करी, पुलिस पर फायरिंग के 22 मामले दर्ज हैं। उस पर अकेले नूंह जिले में ही 13 मुकदमे दर्ज हैं। उसे बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

मेवात की पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने बुधवार को अपने कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हारिश की गिरफ्तारी से कई अपराधों से पर्दा उठने की संभावना है। उसने द्वारका दक्षिणी दिल्ली, करनाल, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम में वारदातों को अंजाम दिया। बताया गया कि बुधवार को नूंह गो टास्क फोर्स के एएसआई बलबीर सिंह व सतबीर को सूचना मिली थी कि बदमाश हारिश तावडू के अरावली पहाड़ में छिपा हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी का कहना है कि हारिश 1999 से अपराध की दुनिया में आ गया था। कई मामलों में गिरफ्तार भी हुआ, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद फिर से वारदातों को अंजाम देने लगा। फिलहाल उसकी करीब पांच मामलों में तलाश थी। मार्च 2018 में द्वारका दक्षिणी दिल्ली में उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed