फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बदमाशों ने अफगानिस्तान के एक व्यक्ति से अवैध हथियारों के बल पर लूट

बदमाशों ने अफगानिस्तान के एक व्यक्ति से अवैध हथियारों के बल पर लूट

Sat, 02 Jun 2018 05:31 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने अफगानिस्तान के  एक व्यक्ति से अवैध हथियारों के बल पर लूट
बदमाशों ने अफगान मूल के व्यक्ति को लूटा
विज्ञापन


बदमाशों ने अफगान मूल के एक व्यक्ति को हथियारों के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने पीड़ित से 300 डालर, एक लाख रुपये व दो मोबाइल लूटे हैं। पीड़ित को बदमाशों ने ओएलएक्स पर सस्ती गाड़ी बेचने का विज्ञापन डालकर अपने झांसे में लिया था। हाल में पीड़ित हैदराबाद में रह रहा था। थाना नगीना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साजिद नामक युवक ने ओएलएक्स पर आई-20 गाड़ी सस्ते दाम पर बेचने के लिए विज्ञापन डाला था। इस विज्ञापन को इस्माइल पुत्र शिर अलीजान निवासी खोस्ट, अफगानिस्तान जो कि हाल हैदराबाद के रविंद्रा नगर में रह रहा है, ने देखा। उसने गाड़ी खरीदने के लिए विज्ञापन के साथ लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। इस गाड़ी को खरीदने के लिए बातचीत शुरू की। बदमाशों ने इस्माइल को अपने झांसे में ले लिया। शुक्रवार को इस्माइल दोस्त रहीश के साथ नगीना के बड़कली चौक पर आ गया। दिन में ही करीब साढ़े ग्यारह बजे बदमाश उसे वहां से नगीना थानांतर्गत गांव इमामनगर ले गए। बदमाशों ने इन दोनों की कनपटी पर हथियार लगाते हुए इनकी पिटाई की और इनसे दो मोबाइल, एक लाख रुपये, 300 डालर (करीब 21 हजार रुपये) लूट लिए। इसके बाद आरोपी इन्हे धमकी देते हुए वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। इस्माइल ने इसकी शिकायत थाना नगीना पुलिस से की। पुलिस ने सात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---------
अफगानिस्तान के इस्माइल हाल निवासी हैदराबाद से लूटपाट व जान से मारने की धमकी के मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- विपिन कादियान, थाना प्रभारी, नगीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed