{"_id":"5b094bcf4f1c1bf56e8b4bf7","slug":"61527335887-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास
Updated Sat, 26 May 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन माफिया ने पुलिस पर की ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश
अलावलपुर गांव स्थित अरावली पहाड़ी में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर खनन माफियाओं ने हमला बोल दिया। माफियाओं ने न केवल पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की बल्कि उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा कर उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की। आरोपी पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को छुड़ा कर ले गए। मामले की शिकायत जयसिंहपुर चौकी में दी गई। पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।
जयसिंहपुर पुलिस चौकी के एएसआई वेदप्रकाश ने बताया कि 25 मई की शाम करीब पांच बजे वह साथी पुलिस कर्मचारी राकेश, मनदीप तथा वीरपाल के साथ गश्त पर भपावली में मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि साजिद पुत्र फज्जर अलावलपुर पहाड़ी में से पत्थर खनन कर ट्राली में भरकर ले जा रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने टीम के साथ मौके पर छापा मारा। जहां एक नीले रंग के बिना नंबर वाले ट्रैक्टर-ट्राली में पत्थर भरे हुए थे तथा साजिद ट्रैक्टर चला रहा था। पुलिस को देखकर वह ट्रैक्टर मौके पर छोड़ कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने कुछ दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन पहाड़ी के उबड़-खाबड़ रास्तों से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया तथा थाने लेकर जाने लगी। तभी तीन बाइकों पर साजिद, शाहिद, मुन्सार, फज्जर, हाकम, सैकुल तथा अनीस लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और पुलिस पर हमला बोल दिया। साजिद ने ट्रैक्टर पुलिस टीम पर चढ़ाने की कोशिश की। जबकि अन्य आरोपियों ने ट्राली में चढ़ कर पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया। बड़ी मुश्किल से पुलिस टीम ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। सभी आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली को पत्थरों सहित लेकर वहां से फरार हो गए। हमले में तीन पुलिसकर्मियों चोटें भी आई हैं। जिन्होंने नूंह सीएचसी आकर अपना मेडिकल कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
-----
- पत्थर चोरी रोकने के लिए अक्सर पुलिस को खनन माफियाओं के हमले का सामना करना पड़ता है। लेकिन मौजूदा मामले में माफिया ने पुलिस पार्टी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की भी कोशिश की है। कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही सभी आरोपी जेल में होंगे।
विज्ञापन
- एएसआई राकेश कुमार, प्रभारी, जयसिंहपुर पुलिस चौकी।