{"_id":"5ae9bc6a4f1c1bb56a8b73d8","slug":"61525267562-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8. विवाहित की हाथ की मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि शादी के मात्र 32 घंटे बाद कर दी गला दबाकर निर्ममता से हत्या।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
8. विवाहित की हाथ की मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि शादी के मात्र 32 घंटे बाद कर दी गला दबाकर निर्ममता से हत्या।
Updated Wed, 02 May 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के अगले दिन ही घोंट दिया पत्नी का गला
फिरोजपुर झिरका।
अभी उसके हाथों में लगी शादी की मेहंदी भी नहीं छूटी थी और उससे उसकी सांसें छीन ली गईं। पिता का आरोप है कि शादी में बाइक एवं दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित 12 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा थानांर्र्तगत गांव जैरोली के रमेश उर्फ पंच्ची ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बेटी सपना (19) की शादी 30 अप्रैल को फिरोजपुर झिरका थानांर्तगत गांव रावली के बलजीत से करवाई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराल वाले उस पर मायके से बाइक व दो लाख रुपये मांगने का दबाव बनाने के साथ-साथ उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसे घर से निकालने की धमकी भी दी थी। आरोप है कि एक मई की रात ससुराल वालों ने सपना की गला दबाकर हत्या कर दी। अल-आफिया अस्पताल मांड़ीखेड़ा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। कहा जा रहा है कि आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी रतनलाल ने कहा कि पीड़ित पक्ष को न्याय मिलेगा। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। थाना प्रभारी ने भी गला दबाकर हत्या किए जाने की बात कही है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। वहीं, बेटी को बडे़ अरमानों से ससुराल के लिए विदा करने वाले पिता की आंखों के आंसू नहीं सूख नहीं रहे हैं।