फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कंटेनर की सील तोड चालक ने चोरी किए 1 लाख 923 रूपये के कपडे

कंटेनर की सील तोड चालक ने चोरी किए 1 लाख 923 रूपये के कपडे

Wed, 10 Apr 2019 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
कंटेनर की सील तोड चालक ने चोरी किए 1 लाख 923 रूपये के कपडे

विज्ञापन
कंटेनर की सील तोड़ चालक ने
चोरी किए एक लाख के कपडे़

तावडू। कंटेनर से रेडीमेड कपडे़ के कार्टन से एक लाख 923 रुपये कीमत के कपडे़ चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित जगबीर ने बताया कि वह बिनौला (गुरुग्राम) अहमदाबाद-बंगाल रोडवेज प्राईवेट लि. में बतौर सुपरवाइजर कार्यरत है। बताया कि गांव झिमरवाट थाना नगीना निवासी चालक मोमिन गत 3 अप्रैल को कंपनी के कंटेनर में सेफ एक्सप्रेस कंपनी के बंगलूरू गोदाम से माल भरकर अंबाला के लिए निकला था। लेकिन चालक समय पर नहीं पहुंचा। गत 6 अप्रैल की सुबह गाड़ी में लगे जीपीएस की लोकेशन से पता चला कि गाड़ी नूंह जिले के थाना नगीना के गांव में खड़ी है। चालक से बात की तो उसने कहा कि वह अपने घर आ गया था। कुछ देर बाद वह अंबाला के लिए चलेगा। जिसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। कंपनी की ओर से गाड़ी दिलवाने वाले व्यक्ति शमशेर से बात की गई। जिसके बाद उसने नगीना के बडकली चौक पर जाकर देखा तो आरोपी चालक ने गाड़ी का पूरा तेल निकाल कर बेचा हुआ था। सुपरवाइजर के मुताबिक, शमशेर ने गाड़ी को अन्य चालक शकील व जावेद को देकर अंबाला के लिए रवाना किया। लेकिन इन आरोपियों ने तावडू के निकट केएमपी एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोक ली और उसकी सील तोड़कर उसके अंदर रखे कपडे़ के कार्टन से 1 लाख 923 रुपये के कपडे़ चोरी कर लिए। जिन्हें मौके पर कंपनी के कर्मचारियों ने चोरी करते हुए पाया। कंपनी कर्मचारियों ने उन्हे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी मौके पर एक बाइक को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed