{"_id":"5b4777bb4f1c1b86468b60ac","slug":"51531410363-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर चाची-भतीजे को बंधकर बनाकर लूटपाट, विरोध करने पर चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर चाची-भतीजे को बंधकर बनाकर लूटपाट, विरोध करने पर चाकू मारकर किया घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में बदमाशों ने घर में घुसकर महिला और उसके भतीजे को बंधक बनाकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकुओं से हमला करके घायल कर दिया और जेवरात-नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़िता की ओर से कोतवाली में 3 लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, माया देवी (47) सदरपुर कॉलोनी में परिवार के साथ रहती है। आरोप है कि बीती रात परिवार के लोग घर पर थे । उसी समय 6-7 लोग आए और हथियारों के बल पर उन्हें बंधक बनाने का प्रयास किया। उनका भतीजा सत्यव्रत (25) बचाने के लिए आया तो बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर दिया जिससे चाची-भतीजा घायल हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने दोनों को बंधक बनाकर घर से जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उनको बंधक मुक्त किया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी। जबकि युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
प्लॉट को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था और लूट की घटना नहीं बल्कि मारपीट हुई है। हालांकि लूट की तहरीर दी गई है। मामला दर्ज किया जा रहा है लेकिन जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।- अनिल कुमार शाही, इंस्पेक्टर सेक्टर-39 थाना