फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बदमाश पुलिस से ले रहा बदला

बदमाश पुलिस से ले रहा बदला

Wed, 14 Nov 2018 06:55 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 06:55 AM IST
विज्ञापन
बदमाश पुलिस से ले रहा बदला
गाजियाबाद और अन्य केंद्रों के लिए
विज्ञापन


मुठभेड़ में घायल लंगड़ा ले रहा पुलिस से बदला
नोएडा, ग्रेटर नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक में हाल के दिनों में दिया कई वारदात को अंजाम
- आईजी ने बैठक में नोएडा के अफसरों को सुनाई खरी-खोटी
सुशांत समदर्शी
नोएडा। मुठभेड़ में घायल कुख्यात बदमाश लंगड़ा पुलिस से बदला ले रहा है। वह नोएडा, ग्रेटर नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक ताबड़तोड़ वारदात कर रहा है। बाइक पर सवार होकर लंगड़ा साथियों के साथ दिवाली से ही लगातार लूट, फायरिंग जैसी वारदात दिनदहाड़े कर रहा है। पुलिस के पास इस बदमाश की सीसीटीवी फुटेज है, लेकिन वह हाथ नहीं आया है। इस बदमाश का खौफ इतना है कि मेरठ रेंज के आईजी को नोएडा आना पड़ा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। बताते हैं कि बदमाश के ठिकाने गौतमबुद्ध नगर के बिसरख, गाजियाबाद के बम्हैटा और साहिबाबाद के पसौंडा में है। वह कभी इधर तो कभी उधर रहता है। एक स्थान पर वह दो-तीन घंटे से ज्यादा नहीं रुकता। पुलिस को शक है कि इसके पास लूटे हुए ऑटोमेटिक हथियार हैं।
करीब एक हफ्ते से हाईस्पीड बाइक सवार बदमाशों ने जनपद में कहर बरपा रखा है। इन्होंने दिवाली के दिन सेक्टर-34 में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री के घर के सामने भाजपा नेता की पत्नी और मां से गन प्वाइंट पर दिनदहाड़े ज्वेलरी लूट ली। इसी दिन फोर्टिस अस्पताल के पास बिल्डर से लूटपाट की। दिवाली के बाद सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र में दो कारों पर फायरिंग की घटना हुई। ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी बदमाशों ने इसी तर्ज पर वारदात की हैं।
विज्ञापन

इस बाइक सवार बदमाश के बारे में नोएडा व गाजियाबाद पुलिस ने काफी जानकारी जुटाई है। पता चला है कि यह बदमाश नोएडा पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ था। इसके बाद दिवाली के दिन उसी थाना क्षेत्र में उसने सबसे पहले बिल्डर से लूटपाट की। जांच में पता चला है कि हाल की वारदात का तरीका, बदमाशों की बाइक पहनावा, हावभाव आदि अधिकतर चीजें मिलती-जुलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनकी बदमाश का पुलिसवालों में भी खौफ
मुठभेड़ के बाद पुलिस से ही बदला लेने वाले खूंखार बदमाश लंगड़ा का खौफ पुलिसवालों में भी अंदरखाने है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो बदमाश सनकी किस्म का है। वह सामने आने वाले हर किसी पर फायरिंग कर देता है। चाहे सामने पुलिस ही क्यों न हो।

आला अफसरों संग आईजी की बैठक
दिवाली के बाद से हुई ताबड़तोड़ वारदात के बाद मेरठ रेंज के आईजी रामकुमार मंगलवार सुबह नोएडा पहुंचे। सेक्टर-14ए स्थित पुलिस ऑफिस में उन्होंने एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम, एसपी ग्रामीण, चार क्षेत्राधिकारियों और छह एसएचओ के साथ बैठक की। बैठक में शामिल छह कोतवाल वे थे, जिनके क्षेत्र में बाइकसवार बदमाश ने वारदात की हैं। इनमें कोतवाली सेक्टर-24, 39, 58, 20, कासना और सूरजपुर शामिल थे। आईजी ने बाइक सवार इस बदमाश के अब तक नहीं पकड़े जाने पर नाराजगी जताई और सभी कोतवालों व क्षेत्राधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। आईजी ने एक्शन प्लान बनाकर कार्रवाई करने और अपराध रोकने पर बल दिया। उन्होंने खोड़ा, नोएडा व गाजियाबाद पुलिस को बदमाशों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने के आदेश दिए। आईजी राम कुमार ने सोमवार को गाजियाबाद में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी।


बाइक सवार बदमाशों ने हाल के दिनोें में कुछ वारदात की हैं। उनमें लगभग एक ही तरीका अपनाया है। इससे लग रहा है कि कोई एक ही गिरोह ही इन वारदात को अंजाम दे रहा है। इस गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम काम कर रही है।
- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed