{"_id":"5b61f68f4f1c1b827d8b601d","slug":"41533146767-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किकी चैलेंज डांस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किकी चैलेंज डांस
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किकी चैलेंज डांस किया तो होगी जेल
नोएडा। गौतमबुद्धनगर के एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करके सड़क पर किकी चैलेंज डांस करते हुए कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन को जब्त कर दिया जाएगा और आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा। दरअसल, पिछले दिनों से कनाडियन किकी चैलेंज डांस की सोशल मीडिया में धूम मची हुई है। ‘किकी डूयू लव मी’ की तर्ज पर दिल्ली, मुंबई व बेंग्लुरू आदि शहरों में युवक-युवती कार चलते हुए दरवाजे खोलकर सड़क पर डांस करते हुए पाए गए। एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस व जिले से सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि कहीं भी किकी चैलेंज डांस करते हुए कोई पकड़ा जाए तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को समझाएं कि इस तरह की हरकत न करें। साथ ही किशोरों को उनके माता- पिता वाहन न दें, क्योंकि सबसे ज्यादा किशोर-किशोरी व युवक-युवती ही इस तरह की हरकत कर रहे हैं। ब्यूरो