फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5. तावडू में बाल श्रम विभाग की टीम ने 13 बच्चे को कराया मुक्त

5. तावडू में बाल श्रम विभाग की टीम ने 13 बच्चे को कराया मुक्त

Wed, 04 Jul 2018 06:44 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
5. तावडू में बाल श्रम विभाग की टीम ने 13 बच्चे को कराया मुक्त
बाल संरक्षण टीम ने 13 बाल मजदूर मुक्त कराए
विज्ञापन

-नगर के विभिन्न ढाबों और दुकानों पर काम कर रहे थे बच्चे
-परिजनों ने बच्चों को स्कूल भेजने और दोबारा बाल मजदूरी न कराने का आश्वासन दिया
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। नगर में विभिन्न जगहों पर बाल संरक्षण विभाग की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए 13 बाल मजदूरों को मुक्त कराया। टीम के सदस्यों ने मुक्त कराए गए बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। टीम ने उनसे बच्चों को खुशहाल जिंदगी देने और उन्हें पढ़ाने-लिखाने की अपील की। साथ ही भविष्य में दोबारा बाल मजदूरी कराते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी।

बाल संरक्षण विभाग टीम के वकील मोहम्मद अशफाक ने बताया कि बुधवार को नगर के विभिन्न होटल, ढाबों व मैकेनिक की दुकानों पर मजदूरी कर रहे 13 बाल मजदूरों को टीम ने अभियान चलाकर मुक्त कराया। उन्होंने बताया की टीम को सोहना रोड पर अधिकांश बच्चे बाल मजदूरी करते मिले थे। तावड़ू पुलिस चौकी में सभी बच्चों की काउंसलिंग की गई व उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। परिजनों ने टीम को आश्वस्त किया कि 15 दिनों के अंदर में बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाएंगे और दोबारा बाल मजदूरी नहीं कराएंगे। इस दौरान बाल संरक्षण टीम की चेयरमैन मोहम्मदी बेगम, सदस्य मीना कुमारी, काउंसलर मंजू कुमारी, उमेश कुमार, अपराध शाखा गुरुग्राम से सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed