फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गैंगवार का मामला

गैंगवार का मामला

Sat, 08 Dec 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गैंगवार का मामला
आगरा फिरोजाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन


घायल हरिनाथ की भी मौत, तीन पर एफआईआर
सेक्टर-46 में गैंगवार का मामला, दस साल से चल रही रंजिश में हुई दोनों हत्याएं
अनिल के भाई ने दर्ज करवाया केस, नोएडा पहुंच पुलिस को बताई कहानी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-46 में गैंगवार में घायल हरिनाथ की सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। हरिनाथ मृतक बदमाश अनिल का दोस्त था। वहीं, इस दोहरे हत्या में अनिल के भाई पुष्पेंद्र ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष के बीच पिछले दस साल से दुश्मनी चली आ रही है। गैंगवार में दोनों पक्ष के तीन लोगों की पहले हत्या हो चुकी है। एक दर्जन से अधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, डकैती से लेकर अन्य संगीन मामले हैं।
एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि उरावर, फिरोजाबाद निवासी हरिनाथ की मौत हो गई है। बृहस्पतिवार को अनिल की मौत हो गई थी। फिरोजाबाद का बदमाश अनिल दोस्तों हरिनाथ और कर्मवीर के साथ नोएडा नौकरी की तलाश में आया था। बृहस्पतिवार शाम को तीनों पैदल ही सेक्टर-46 की तरफ जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने अनिल व हरिनाथ को गोली मार दी थी। वहीं कर्मवीर बाल-बाल बच गया था। जब मृतक की पहचान शातिर बदमाश अनिल के रूप में हुई तो पर्दा उठता गया। जब पुष्पेंद्र नोएडा पहुंचा तो उसने पुलिस को बताया कि उसके भाई की हत्या रंजिशन की गई है।
विज्ञापन


तीन को किया नामजद
पुष्पेंद्र ने कोतवाली सेक्टर-39 में फिरोजाबाद के शंभूनगर निवासी सत्येंद्र ऊर्फ भोलई, छोटना और हरिशंकर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी व पीड़ित पक्ष के बीच रंजिश चली आ रही है। पुष्पेंद्र ने बताया कि अनिल और हरिनाथ की हत्या इन्हीं तीनों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक हटाने के लिए शुरू हुआ था विवाद
पुष्पेंद्र ने बताया कि वर्ष 2008 में बाइक हटाने को लेकर सबसे बड़े भाई चंद्रपाल और भोलई के बीच विवाद हुआ था। भोलई ने चंद्रपाल की हत्या कर दी थी। इसका बदला पुष्पेंद्र के मंझले भाई अनिल ने भोलई के चाचा जवाहर की हत्या कर ली। इसके बाद अनिल व भोलई पर हत्या से लेकर कई मुकदमे दर्ज हो गए। वर्ष 2008 में ही भोलई और फिरोजाबाद पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक सिपाही मारा गया था। इसके बाद भोलई और अनिल जेल में रहे। अभी दोनों जेल से बाहर थे। इसी दौरान अनिल व उसके साथी हरिनाथ की हत्या कर दी गई। इसमें भोलई सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है।

बेसमेंट में छिपकर कर्मवीर ने बचाई जान
पुष्पेंद्र ने बताया कि अनिल साथी हरिनाथ और कर्मवीर के साथ 5 दिसंबर को नोएडा आए थे। यहां नौकरी की तलाश कर रहे थे। तीनों छलेरा व सदरपुर आए थे और वहां से जा रहे थे। तभी सेक्टर-46 के पास बदमाशों ने अनिल व हरिनाथ को गोली मार दी। साथ में चल रहा कर्मवीर किसी तरह से भाग गया और घटनास्थल के सामने गार्डन गैलेरिया सोसाइटी के बेसमेंट में घुस गया। बाद में गार्डों ने कर्मवीर को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस कर्मवीर से पूछताछ कर रही है।


अनिल व भोलई ने बनाया था गिरोह
अनिल व भोलई की गिनती फिरोजाबाद के बड़े बदमाशों में होती है। दोनों ने कई गुर्गे पाल रखे थे। दोनों के पास अच्छे खासे लोग थे। करीब आठ साल तक दोनों जेल में रहे तो इनका गिरोह कमजोर हो गया और आर्थिक संकट भी आ गया। अनिल की हालत खराब हो गई। पुलिस से बचने और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए वह नोएडा में नौकरी तलाशने आया था। तभी यह घटना हो गई।


यह दो गिरोह के बीच रंजिश का मामला है। एक के बदमाशों ने दूसरे गिरोह के दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फिरोजाबाद से लेकर अन्य स्थानों पर दबिश दे रही है।

डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी।


बंटू को तलाश रही पुलिस
पुलिस बंटू नामक शख्स की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि बंटू ने ही पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिलवाया है। उसने ही मुखबिरी से लेकर अन्य इंतजाम भोलई के लिए करवाए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बंटू भी फिरोजाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed