{"_id":"5c0334bcbdec22418644edc3","slug":"31543713980-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड ने बच्ची को अगवा कर भाग रहे बदमाश कोे पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गार्ड ने बच्ची को अगवा कर भाग रहे बदमाश कोे पकड़ा
Updated Sun, 02 Dec 2018 06:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। बच्ची को अगवा कर लेकर भाग रहे बदमाश को गार्ड ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। बच्ची को मुक्त कराकर लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। वारदात शनिवार दोपहर बाद सेक्टर-92 में हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुल उर्फ मिथुन (27) के रूप में हुई है। खुद को कैब चालक बताने वाला आरोपी कुछ दिनों पहले ही दोस्तों संग सेक्टर-92 में किराये के कमरे में शिफ्ट हुआ था।
कोतवाली फेज टू के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि मूलरूप से हरदोई निवासी एक शख्स सेक्टर-92 में कपड़ों के प्रेस का काम करता है। शनिवार दोपहर को वह कपड़े देने कहीं चला गया था। उसकी चार साल की बेटी दुकान के पास ही खेल रही थी। उनके जाने के बाद एक युवक वहां पहुंचा और बेटी को टॉफी का लालच देकर गोद में उठाकर ले जाने लगा। उसे वहां पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड नितिन ने देख लिया। नितिन ने युवक का पीछा कर शोर मचा दिया। शोर सुनते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए और बच्ची को सकुशल मुक्त करा लिया।
लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब के नशे में था। इस कारण उसने ऐसा कर दिया।