{"_id":"5bc0e394bdec2269637c10a4","slug":"31539367828-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश से लाखों रुपये के चोरी हुए महंगे मोबाइल मेवात से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिमाचल प्रदेश से लाखों रुपये के चोरी हुए महंगे मोबाइल मेवात से बरामद
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश से चोरी लाखों के मोबाइल अगोंन गांव से बरामद
31 अगस्त को हुई थी प्रिंस मोबाइल गैलरी में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार शाम अगोंन गांव में छापेमारी कर जिला सिरमौर से चोरी की गई मोबाइल को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार चोरी हुए मोबाइल की कीमत लगभग 32 लाख रुपये बताई जा रही है। 31 अगस्त की रात को हिमाचल प्रदेश के पोटा साहिब से प्रिंस मोबाइल गैलरी का चोरों ने ताला तोड़ हजारों मोबाइल चोरी कर लिया था। हिमाचल प्रदेश पुलिस वारदात के खुलासे के लिए सवा महीने से दिन-रात पूरे देश की खाक छान रही थी। साइबर सेल विशेष रूप से बरामदगी के लिए जुटा था।
साइबर सेल की ओर से चोरी हुए मोबाइलों की लोकेशन जिला नूंह में बताने पर शुक्रवार को पोटा साहिब थाना पुलिस टीम के प्रभारी दिलीप सिंह ने झिरका थानान्तर्गत अगोंन गांव के मोबाइल विक्रेता इकबाल की दुकान पर छापा मारा। छापेमारी में 15 मोबाइल की पहचान की गई। टीम के इंचार्ज दिलीप सिंह ने इकबाल से झिरका थाने में पूछताछ की, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने बताया कि प्रिंस मोबाइल गैलरी यहीं के बदमाशों द्वारा लूटी गई थी। पुलिस के अनुसार कई लोग इस वारदात में शामिल हैं, जिन्हें शीघ्र ही दबोच लिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश पुलिस अन्य बदमाशों व मोबाइल खरीदने व बेचने वालों तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की अलग से टीम अपने साथ लाई है। ज्ञात हो कि इन दिनों चोरी के महंगे मोबाइल कस्टम से छिपाकर सस्ते दामों में भोले-भाले लोगों को बेचे जा रहे हैं। यह धंधा जिले की अधिकांश मोबाइल दुकानों पर जोर-शोर से फल-फूल रहा है।