{"_id":"5b45f84b4f1c1b08278b5d70","slug":"31531312203-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार न जोड़ने पर निगमकर्मी को पीटा, 8 पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तार न जोड़ने पर निगमकर्मी को पीटा, 8 पर केस
Updated Wed, 11 Jul 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तार न जोड़ने पर निगमकर्मी को पीटा, 8 पर केस
-28 जून की रात भारी बारिश के कारण टूट गई थी 11 हजार केवी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
पुन्हाना। खंड के गांव सिंगार में 11 हजार केवी लाइन के टूटे तार को न जोड़ने से नाराज आधा दर्जन ग्रामीणों ने पुन्हाना बिजली निगम के कर्मचारी के साथ मारपीट की। पीड़ित निगमकर्मी की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुन्हाना में कार्यरत बिजली निगम के सहायक लाइनमैन अख्तर हुसैन ने सिटी चौकी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 28 जून की रात भारी बारिश के कारण सिंगार फीडर पर 11 हजार केवी लाइन का तार टूट गया था। रात होने की वजह से उसे जोड़ा नहीं जा सका। दूसरे दिन साकीर, इरशाद, पल्टू, सहाबुद्ीन, साबीर सौकत, आयत व अरशद निवासी सिंगार सहित 10-15 लोग पुन्हाना बिजली निगम के कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने अख्तर हुसैन के साथ मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अख्तर हुसैन का कहना है कि उसके साथ हुई मारपीट का मामला यूनियन के सामने रखा। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई है।
--
बिजली निगम के कर्मचारी अख्तर की ओर से शिकायत मिली है। शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
जितेंद्र गर्ग, सिटी चौकी प्रभारी पुन्हाना