{"_id":"5b142a4b4f1c1b6d4d8b4809","slug":"31528048203-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़ह हादसे में दो मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़ह हादसे में दो मरे
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
क्रॉसर...
- अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहली दुर्घटना बादशाहपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से झारखंड निवासी राजू रंजन बादशाहपुर थाना क्षेत्र में रहता था। उसने बेगमपुर खटोला में शुक्रवार को ही नौकरी ज्वाइन की थी और उसे नाइट में ड्यूटी पर लगाया गया था। शनिवार की रात को वह करीब साढ़े 12 बजे ब्रेक टाइम में कंपनी के गेट से बाहर सड़क पर आ गया। इस दौरान गलत दिशा से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी घटना सेक्टर-10ए थाना क्षेत्र की है। गांव बामडोली निवासी चेतन शुक्रवार रात करीब 8 बजे अपनी बाइक से द्वारका एक्सप्रेस-वे पर जा रहा था। बताया जा रहा है कि चेतन एक्सप्रेस-वे पर गलत दिशा में जा रहा था। इस दौरान वह एक ट्रॉले की चपेट में आ गय, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रॉला मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घायल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-----