फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   वीडियो निगरानी टीम की कार भैंसा-बुग्गी से टकराई, पांच घायल

वीडियो निगरानी टीम की कार भैंसा-बुग्गी से टकराई, पांच घायल

Wed, 03 Apr 2019 05:34 AM IST
Pooja  Tripathi पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 03 Apr 2019 05:34 AM IST
विज्ञापन
वीडियो निगरानी टीम की कार भैंसा-बुग्गी से टकराई, पांच घायल

जेवर। चुनाव प्रचार कार्यक्रमों की वीडियो निगरानी कर तहसील कार्यालय लौट रही टीम की कार मंगलवार शाम जेवर-खुर्जा मार्ग पर खाजपुर गांव के पास भैंस बुग्गी से टकरा गई। हादसे के बाद कार 15 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


बुग्गी सवार दो महिलाओं सहित टीम के तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने किसी तरह सभी को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार शाम प्रवीन प्रकाश प्रबंधक ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की विडियो निगरानी टीम नंबर दो व विरेंद्र सिंह अवर अभियंता आगरा नहर ओखला की निगरानी में विडियो निगरानी टीम 3 काम बंकापुर गांव में पंकज सिंह व धीरेंद्र सिंह के दौरे की विडियो ग्राफी कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में आगे चल रही बुग्गी अंधेरे में चालक को दिखाई नहीं दी। जिससे गाड़ी बुग्गी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी हादसे में भैंसा बुग्गी में बैठी दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर से भैंसा भी झाड़ियों में गिरकर फंस गया। विरेंद्र सिंह, प्रवीन प्रकाश, हसमंत गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे आ रहे बनवारी वास ग्राम प्रधान त्रिलोक चंद्र और साथी देवेंद्र भारद्वाज ने घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed