फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पैकर्स गिरफ्तार

पैकर्स गिरफ्तार

Wed, 21 Nov 2018 06:55 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 06:55 AM IST
विज्ञापन
पैकर्स गिरफ्तार
बलिया और मऊ चित्रकूट के लिए उपयोगी....
विज्ञापन


पैकर्स-मूवर्स के नाम पर ठगी करने वाले दबोचे
- इंजीनियर के गायब किए सामान की बरामदगी में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। पैकर्स-मूवर्स के नाम पर इंजीनियर से ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने 12 से अधिक लोगों के साथ ठगी की है। आरोपियों ने पैकर्स-मूवर्स के नाम से जस्ट डायल पर अपना कांटेक्ट नंबर रजिस्ट्रेशन करवा रखा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
सेक्टर-121 निवासी मोहित कुमार आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने इस बारे में कोतवाली फेज थ्री में मुकदमा दर्ज कराया था। कंपनी ने पिछले महीने उनका तबादला पुणे की यूनिट में कर दिया था। उन्होंने सामान शिफ्ट करवाने के लिए जस्ट डायल पर रोज पैकर्स-मूवर्स नामक एजेंसी को फोन किया। फोन पर निहाल नामक शख्स से 41 हजार रुपये में सामान ले जाने की बात तय हुई। 24 अक्तूूबर को ट्रक पर उनका सामान लोड किया गया। इसके बाद उनका सामान पुणे नहीं पहुंचा तो नोएडा के फेज थ्री थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों को सेक्टर-18 से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश उर्फ निहाल निवासी बलिया और राजकुमार निवासी मऊ चित्रकूट के रूप में हुई है। आरोपी जस्ट डायल पर रजिस्ट्रेशन कराकर अपना नंबर डाल देते थे। आरोपियों के पास से एक कार व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस इंजीनियर के गायब किए गए सामान की बरामदगी में जुटी है। दोनों अब तक 20 से अधिक लोगों का सामान लेकर फरार हो चुके हैं। एक साल से दोनों आरोपी इस काम को कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed