{"_id":"5b5f5c024f1c1b572f8b75be","slug":"21532976130-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 घंटे में 5 लूटपाट की घटनाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2 घंटे में 5 लूटपाट की घटनाएं
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने दो घंटे के अंदर पांच को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर में दो घंटे के अंदर बाइक सवार बदमाशों ने लूट की पांच वारदात को अंजाम दिया। रविवार रात आठ से दस बजे के बीच इन वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दज कर कार्रवाई होगी।
पहली वारदात सेक्टर-63 में हुई। रविवार रात करीब आठ बजे एक मीडिया हाउस में काम करने वाली रेखा देवी सहाय नामक महिला का पर्स लूट लिया। पर्स में मोबाइल, 500 हजार रुपये और कुछ आईडी आदि भी रखे। फेज-थ्री पुलिस जांच कर रही है। वहीं फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-63 में एक निजी कार कंपनी के शोरूम के पास वाजिदपुर निवासी अजय से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। वहीं सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र स्थित रविवार शाम करीब 8 बजे इस्कान मंदिर जा रहे नितेश कुमार फोन पर बात कर रहे थे। उसी समय बाइक सवार दो बदमाश आए और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। चौथी वारदात गिझोड़ में रहने वाले बुजुर्ग सुदेश प्रकाश के साथ हुई। उनकी सेक्टर-22 में दुकान है। वह रात 10 बजे के करीब दुकान बंद करके घर के लिए जा रहे थे। ऑटो से उतरकर गिझोड़ के लिए मुड़े तो बाइक सवार युवक ने उनके हाथ से थैला लूट लिया, जिसमें मोबाइल व कुछ नकदी भी थी। वहीं सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास एक बदमाश पैदल ही युवती से मोबाइल लूटकर भाग खड़ा हुआ। कुछ दूरी पर दूसरा बदमाश बाइक लेकर खड़ा था।
मोबाइल लूट की वारदात की जानकारी नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो रिपोर्ट दर्ज कराकर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।- अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी नोएडा।